Thursday, September 3, 2020

एक्टर के पिता ने मुंबई पुलिस से कहा था- बेटे की मौत में कोई शक या शिकायत नहीं, उदास होकर आत्महत्या की होगी

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब तक 5 जांच एजेंसी करीब तीन महीने में यह साफ नहीं कर सकीं कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। इन सबके बीच सुशांत के पिता केके सिंह के मुंबई पुलिस को 16 जून को दिए बयान की कॉपी सामने आई है। उन्होंने कहा था कि सुशांत के मामले में कोई शक या शिकायत नहीं है, हो सकता है कि बेटे ने उदास होकर आत्महत्या की हो। हालांकि, केके सिंह के इस बयान पर उनके वकील विकास सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस से मराठी में बयान नहीं लेने को कहा गया था, इसके बावजूद उन्होंने परिवार से इस पर दस्तखत करवाए।

केके सिंह ने बयान में कहा था कि 14 जून से पहले सुशांत सिंह की तबीयत ठीक नहीं थी। 7 जून को उनकी और सुशांत की आखिरी बार बात हुई थी। पुलिस को दिए बयान में केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती का जिक्र नहीं किया था।

सुशांत के पिता ने मुंबई पुलिस को क्या-क्या बताया?

  • मैं 30 साल से पटना में रह रहा हूं। मेरी पत्नी उषा का 2002 में निधन हो गया। मेरी 4 बेटियां हैं और एक बेटा था।
  • मेरा बेटा सुशांत मुंडन समारोह के लिए 13 मई 2019 को पटना आया था। वहीं हम दोनों की आखिरी मुलाकात हुई थी।
  • 15 मई 2019 को सुशांत का मुंडन समारोह हुआ था। तब वह तनाव में नहीं था। वह 16 मई को वापस मुंबई चला गया था। मैं उसे वॉट्सऐप पर मैसेज करता था।
  • सुशांत मेरे मैसेज का जवाब भी देता था। मैं उसे ज्यादा कॉल नहीं करता था, क्योंकि वह काम में बिजी रहता था। सुशांत ही मुझे कॉल करता था और हम चैट भी करते थे। वह मुझे कॉल करके पूछता था कि कोई जरूरत तो नहीं है? वो मुझसे हालचाल पूछता और मैं उसका जवाब भी देता था।
  • सुशांत ने मुझे आखिरी बार 7 जून को कॉल किया और मैंने उससे कहा कि तुम्हें पटना आए एक साल से ज्यादा हो गया। अगर तुम चाहते हो तो पटना आओ। उसने कहा था कि देखता हूं...मेरी तबीयत ठीक नहीं है। ठीक होते ही आऊंगा।
केके सिंह का बयान मराठी भाषा में लिखा गया था। सुप्रीम कोर्ट में कॉपी जमा करवाने के लिए मुंबई पुलिस ने बयान को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करवाया है।

सुशांत के पिता ने बताया- टीवी पर बेटे की मौत की खबर मिली थी

  • मैं पटना में अपने घर में था। 14 जून को दोपहर 2.30 बजे मुझे टीवी पर पता चला कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद मुझे होश नहीं रहा और चक्कर आने लगे। मैं अपने भतीजे नीरज सिंह और कुछ रिश्तेदारों के साथ मुंबई पहुंचा।
  • हमने अपने बेटे सुशांत का अंतिम संस्कार विले पार्ले (पश्चिम) में 15 जून को शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच किया। उसके बाद, मैं सुशांत के फ्लैट पर आया जो उसने बांद्रा में किराए पर लिया था।
  • मैंने किसी से कुछ नहीं कहा और न ही मैंने कुछ पूछा। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि मेरे बेटे ने आत्महत्या क्यों की।
  • उसने कभी किसी तरह के तनाव के बारे में चर्चा नहीं की। मुझे सुशांत के मामले में कोई शक या शिकायत नहीं है। मुझे लगता है कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली होगी।
बयान की कॉपी के मुताबिक सुशांत के पिता ने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस ने इस बयान को मराठी में लिखा है और मुझे हिंदी में समझाया।


बहन मीतू सिंह ने भी माना था- डिप्रेशन में थे सुशांत
इससे पहले बुधवार को सुशांत की बहन मीतू सिंह का 16 जून का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात मानी थी। मीतू के मुताबिक सुशांत ने बताया था कि वह डिप्रेशन में थे और 2013 में सायकियाट्रिस्ट से सलाह भी ली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने दावा किया था कि सुशांत और उनके पिता केके सिंह (बाएं) के संबंध अच्छे नहीं थे। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31TF3hy

No comments:

Post a Comment

Tata's COVID-19 test kit to detect Omicron variant gets IMCR nod: All you need to know about 'OmiSure'

The Indian Council of Medical Research on Wednesday announced that it has approved a kit designed to detect the Omicron variant of coronavir...