Friday, September 25, 2020

एनसीबी सूत्रों का दावा- एक ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन थी दीपिका जिसमें ड्रग्स को लेकर चैट हुई थी, उनकी मैनेजर ने भी कई खुलासे किए

ड्रग्स मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। एनसीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनके हाथ एक ऐसे व्हाट्स ऐप ग्रुप के चैट लगे हैं, जिनमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ग्रुप एडमिन थीं। 2017 में बने इस ग्रुप में कई नामचीन सितारे और उनके मैंनेजर जुड़े हुए थे।

यह भी जानकारी सामने आ रही है कि यह ग्रुप कुछ दिन पहले ही डिलीट कर दिया गया है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि इस ग्रुप में दीपिका की मैंनेजर करिश्मा प्रकाश और रिया की मैनेजर जया साहा भी मेंबर थीं। जांच एजेंसी को इस ग्रुप की कई ड्रग चैट मिली है, जिसके आधार पर एनसीबी एक सिंडीकेट चलाने का केस दर्ज कर सकती है।

करिश्मा प्रकाश ने माना-दीपिका ने उन्हें इस ग्रुप में शामिल किया

एनसीबी आज दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी पूछताछ कर रही है। उसने ड्रग्स से जुड़े किसी भी मामले में शामिल होने से साफ मना किया है। सूत्रों के मुताबिक, करिश्मा से जैसे ही पूछताछ शुरू हुई वह फूट-फूट कर रोने लगी। एनसीबी ने उसके इस ग्रुप में शामिल होने के सबूत रखे तो उसने एक्ट्रेस को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। सूत्रों की माने तो करिश्मा ने बताया कि इस ग्रुप में दीपिका ने ही उन्हें जबरदस्ती शामिल किया था।

पहले भी सामने आये हैं दीपिका के चैट

इससे पहले भी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के करिश्मा प्रकाश के साथ कुछ चैट सामने आये थे। जिसमें एक्ट्रेस उनसे 'माल है क्या पूछते हुई नजर आ रही थीं। दीपिका की पूरी चैट यहां पढ़ें ...

ग्रुप में कुल 12 मेंबर्स थे, दीपिका के अलावा दो ने थे ग्रुप एडमिन

सूत्र यह भी बताते हैं कि इस ग्रुप में कुल 12 मेंबर हैं, दीपिका के अलावा 2 अन्य सदस्य भी इसके एडमिन हैं। करिश्मा ने अपनी पूछताछ में बताया कि वह जाया साहा के अंडर काम करती थी और दीपिका को लेकर उनसे कई बार बातचीत हुई। जया और दीपिका की आपस में मुलाकात भी करिश्मा ने ही करवाई थी। सूत्र के अनुसार करिश्मा ने दीपिका के लिए ड्रग्स खरीदने की बात को स्वीकार कर लिया है। इस ग्रुप की चैट यह साबित करती हैं कि कई सेलेब्रिटीज ड्रग्स की खरीदारी अपने स्टाफ या मैनेजर के जरिए करते थे।


एंजाइटी से ग्रस्त हैं दीपिका
बताया जाता है कि रणबीर सिंह ने एनसीबी के अधिकारियों से गुजारिश की है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस की पूछताछ के दौरान वह दीपिका के साथ मौजूद रह सकते हैं। एनसीबी को दिए आवेदन में रणबीर सिंह ने लिखा कि दीपिका को कभी-कभी एंजाइटी हो जाती है। ऐसी स्थिति में उन्हें बहुत तेज घबड़ाहट होती है और वह पैनिक की स्थिति में आ जाती हैं। ऐसी स्थिति अगर पूछताछ के दौरान आती है, तो उन्हें संभालने के लिए रणबीर का होना जरूरी है।

एनसीबी ने नहीं लिया कोई निर्णय

रणबीर ने अपने आवेदन में लिखा है कि वह देश के कानून का पालन करने वाले शख्स हैं। उन्हें इस तरह की पूछताछ का हालांकि कोई अनुभव नहीं है। इसके साथ ही जानते भी हैं कि एनसीबी से पूछताछ में समन मिलने वाले शख्स के अलावा और कोई मौजूद नहीं रह सकता है। इसके बावजूद वह दीपिका के साथ मौजूद रहने की अनुमति चाहते हैं। बताते हैं कि रणबीर के आवेदन पर फिलवक्त तक एनसीबी के अधिकारियों ने कोई निर्णय नहीं किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जांच में सामने आया है कि यह ग्रुप 2017 में बना था और कुछ महीने पहले डिलीट कर दिया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3052mDO

No comments:

Post a Comment

Tata's COVID-19 test kit to detect Omicron variant gets IMCR nod: All you need to know about 'OmiSure'

The Indian Council of Medical Research on Wednesday announced that it has approved a kit designed to detect the Omicron variant of coronavir...