हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी को 40 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन उनकी मानें तो शादी के बाद धर्मेंद्र ने उन्हें ज्यादा वक्त नहीं दिया है। शुक्रवार को 72 साल की हुईं हेमा ने एक इंटरव्यू में यह दावा किया। उनसे पूछा गया था कि क्या वे अपनी जिंदगी की किसी चीज को बदलना चाहती हैं?
'हमने जो समय साथ बिताया, वह बेशकीमती था'
स्पॉटबॉय से बातचीत में हेमा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं किसी चीज को बदलना चाहती हूं। मुझे धरमजी के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला। लेकिन ठीक है। हमने जो भी समय साथ बिताया, वह बेशकीमती था। हम 'ये क्यों नहीं किया?', 'वो क्यों नहीं किया?', 'आपको देरी क्यों हुई?' जैसी बातों में नहीं फंसे। मैंने अपना वक्त अपने प्यार से शिकायत करने में बर्बाद नहीं किया।"
1979 में हुई थी हेमा-धर्मेंद्र की शादी
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 21 अगस्त 1979 को हुई थी। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म 'आसमान महल' के प्रीमियर पर 1965 में हुई थी। हालांकि, उनका प्यार फिल्म 'शोले' की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा था। हेमा धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं, जो सनी देओल और बॉबी देओल की मां हैं।
शादी के बाद कभी धर्मेंद्र के घर नहीं गई हेमा
राम कमल मुखर्जी की बुक 'हेमा मालिनी : बेयॉन्ड द ड्रीम गर्ल' के मुताबिक, शादी के बाद हेमा कभी धर्मेंद्र के घर नहीं गईं। बकौल हेमा- मैं किसी को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती थी। धरम जी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए लिए जो किया, मैं उसमें खुश हूं। उन्होंने एक पिता की भूमिका बखूबी निभाई। आज मैं काम करती हूं और अपनी डिग्निटी को मेंटेन करने में सक्षम हूं। क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी को आर्ट और कल्चर से जोड़ लिया है।" (पढ़ी पूरी स्टोरी)
कंगना रनोट के खिलाफ अब एक और FIR दर्ज होगी। इस बार उन पर बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर फूट डालने के आरोप लगे हैं। पिटीशनर साहिल अशरफ अली सैयद की अर्जी पर मुंबई के बांद्रा कोर्ट ने कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। चार दिन पहले ही कंगना के खिलाफ तुमकुर (कर्नाटक) में FIR हुई थी। उन पर किसानों का अपमान करने के आरोप लगे थे।
ताजा मामले में पिटीशनर ने क्या कहा?
साहिल अशरफ अली सैयद ने अपनी अर्जी में कहा है, "कंगना रनोट पिछले कुछ महीनों से लगातार बॉलीवुड को नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म का हब बताकर इसका अपमान कर रही हैं। अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर और टीवी इंटरव्यू के जरिए वे हिंदू और मुस्लिम कलाकारों के बीच फूट डाल रही हैं।"
"उन्होंने बहुत ही आपत्तिजनक ट्वीट किए हैं, जो न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को, बल्कि इंडस्ट्री के कई कलीग्स की भावनाओं को भी आहत करते हैं।" साहिल ने सबूत के तौर पर कंगना के कई ट्वीट कोर्ट के सामने रखे हैं।
कंगना रनोट के खिलाफ बांद्रा कोर्ट के आदेश की कॉपी।
पुख्ता सबूत मिलने पर कंगना की गिरफ्तारी हो सकती है
बांद्रा के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जयदेव वाय घुले ने कंगना के खिलाफ CRPC की धारा 156 (3) के तहत FIR दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। कंगना से पूछताछ की जा सकती है और अगर उनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिलते हैं तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
इससे पहले कर्नाटक में FIR हुई थी
4 दिन पहले किसानों के अपमान के आरोप में तुमकुर (कर्नाटक) के क्याथासांद्रा थाने में कंगना के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। वकील एल. रमेश नाइक ने कहा कि खेती से जुड़े बिलों का विरोध कर रहे किसानों को आतंकवादी कहकर कंगना ने उनका अपमान किया है।
नाइक ने कंगना के खिलाफ IPC की धारा 153 A (धर्म, भाषा, नस्ल के आधार पर नफरत फैलाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना),108 (अपराध को शह देना) के तहत FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी।
सिंगर और टीवी होस्ट उदित नारायण की मानें तो उनकी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल ने उनके साथ पहली बार लंच पर जाने से इनकार कर दिया था। क्योंकि उन्होंने उनके बारे में सुन रखा था कि वे लड़कियां घुमाते हैं। श्वेता उनकी रेपुटेशन को लेकर आशंकित थीं। दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे उदित और श्वेता ने 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'शापित' में साथ काम किया था और यहीं से उनका रिलेशनशिप शुरू हुआ था।
'मैं पहली डेट को डेट नहीं कहना चाहूंगा'
टाइम्स नाउ से बातचीत में आदित्य ने बताया- दरअसल, मैं अपनी पहली डेट को वास्तव में डेट नहीं कहना चाहूंगा। क्योंकि उस वक्त हम फिल्म 'शापित' के लिए शूटिंग कर रहे थे। मैंने उससे मेरे साथ लंबी हैंगआउट और लंच के लिए पूछा था। यह डेट टाइप का सेटअप नहीं था। यहां तक कि उसने मेरा ऑफर भी ठुकरा दिया था।
फिर मेरी मां ने उससे कहा कि तुम दोनों को साथ में लंच करना चाहिए, क्योंकि तुम फिल्म कर रहो। इसलिए हम ओशिवारा के 5 स्पाइस रेस्त्रां में गए। वहां वह 30 मिनट तक मुंह फुलाके बैठी रही। जैसे कि उसे मेरी जिंदगी में कोई इंटरेस्ट न हो। बहुत बड़ी मेहरबानी की थी मेरे सामने बैठके।"
'फिर उसे अहसास हुआ कि मैं फैमिली मैन हूं'
आदित्य ने आगे बताया, "मुझे बहुत अच्छे से याद है कि उसने मुझे पहली बार तब पसंद किया था, जब उसने फैमिली मेंबर्स के साथ मेरी बॉन्डिंग देखी। तब उसे अहसास हुआ कि मैं फैमिली मैन हूं। मेरे लिए रिएक्शन मायने रखते हैं। उसने मेरे बारे में सुन रखा था कि मैं लड़कियां घुमाता हूं। इसलिए मैं उसकी आशंका समझ सकता हूं।"
बैंकरप्ट होने का बयान देकर चर्चा में थे आदित्य
हाल ही में आदित्य तब खूब चर्चा में रहे थे, जब उनका एक महीने पुराना इंटरव्यू मीडिया में वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने खुद के बैंकरप्ट होने की बात कही थी। आदित्य ने कहा था कि लॉकडाउन में उनकी सेविंग खर्च हो चुकी है और उनके खाते में सिर्फ 18 हजार रुपए बचे हैं।
हालांकि, दैनिक भास्कर से खास बातचीत में आदित्य ने सफाई दी थी कि उन्होंने यह बयान मजाकिया अंदाज में दिया था। आदित्य ने कहा था कि उनके पास पैसे और काम की कोई कमी नहीं है।
फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शादी का झांसा देकर रेप करने और अबॉर्शन करवाने का केस दर्ज किया गया है। मिथुन की पत्नी योगिता बाली को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली एक एक्ट्रेस-मॉडल ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
लिखित शिकायत मेंपीड़ित मॉडल का आरोप
पीड़ित और महाअक्षय साल 2015 से रिलेशनशिप में थे। महाअक्षय ने शादी का वादा करके लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
साल 2015 में महाक्षय ने पीड़ित को घर बुलाया और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी और इसी दरम्यान महाअक्षय ने पीड़ित के बिना कंसेंट के ही उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए और बाद में शादी का झांसा देता रहा।
महाअक्षय उर्फ मेमो 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और शारीरिक, मानसिक तौर पर पीड़ा पहुंचाता रहा।
जब लड़की प्रेग्नेंट हुई तो महाअक्षय ने उसे अबॉर्शन करवाने के लिए दबाव डाला। जब लड़की नहीं मानी तो उसे कुछ पिल्स देकर उसका अबॉर्शन भी करवा दिया। पीड़ित के मुताबिक, उसे नहीं पता था कि उसे दी जा रही पिल्स से उसका अबॉर्शन हो सकता है।
महाअक्षय की मां और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी ने शिकायत के बाद पीड़ित को धमकाया था और मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव भी बनाया।
इन धाराओं में केस दर्ज
ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दयानंद बांगर ने बताया कि हमने केस दर्ज कर लिया है। जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मां और बेटे के खिलाफ धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना), 328 (जहर या अन्य माध्यम से उसे चोट पहुंचाना) 417 (धोखाधड़ी), 506 (धमकी देना), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) और धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पहले भी महाअक्षय पर लगे हैं आरोप
मामले को लेकर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और फिर कोर्ट के आदेश पर यह केस दर्ज हुआ है। ऐसे ही मुसीबत में महाअक्षय पहले भी फंस चुके हैं। दो साल पहले साल 2018 में एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने महाअक्षय पर शादी करने का वादा करके रेप और गर्भपात कराने का आरोप लगाया था।
ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क के विज्ञापन के बाद अब अक्षय कुमार स्टारर 'लक्ष्मी बॉम्ब' पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है। शुक्रवार को अक्षय के खिलाफ ट्विटर पर #ShameOnAkshayKumar ट्रेंड हुआ। राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय आसिफ के किरदार में हैं, जो हिंदू लड़की प्रिया (कियारा आडवाणी) से शादी करता है।
ट्विटर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे एडवोकेट प्रशांत पटेल उमराव ने अपने ट्वीट में लिखा है, "शबीना खान 'लक्ष्मी बॉम्ब' की प्रोड्यूसर हैं, जो कश्मीरी अलगाववादी हैं। आसिफ (अक्षय) को ट्रांसजेंडर लक्ष्मी का भूत लग जाता है, जो लाल साड़ी पहनता है और त्रिशूल रखता है। ऑफिशियल टीजर के बैकड्रॉप में मां लक्ष्मी को दिखाया गया। जब भूत नहीं लगता, जब आसिफ की गर्लफ्रेंड प्रिया है। लानत है अक्षय कुमार पर।"
##
एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है, "मुझे यह भरोसा नहीं होता कि अक्षय कुमार भी बॉलीवुड के जोकरों में शामिल हैं। मैं सोचता था कि वे दूसरों से अलग हैं। अब लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। प्लीज #BoycottLaxmiBomb, #ShaneOnAkshayKumar को री-ट्वीट करें।"
##
एक यूजर का कमेंट है, "मुझे नहीं पता कि लोग उन्हें देशभक्त क्यों कहते हैं?"
##
एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, "क्या आप 'लक्ष्मी बॉम्ब' का नाम 'सलमा बॉम्ब' रख सकते हैं? नकली देशभक्त अक्षय कुमार।"
##
एक यूजर का कमेंट है, "लक्ष्मी बॉम्ब का बहिष्कार क्यों? फिल्म का नाम : लक्ष्मी बॉम्ब (देवी लक्ष्मी का अपमान और मानहानि), एक्टर का नाम : आसिफ, एक्ट्रेस: प्रिया (चुपचाप लव जिहाद का प्रमोशन), अर्नब के खिलाफ केस, कैनेडियन (अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता है) कुमार की पत्नी रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट कर रही है।"
##
एक यूजर का ट्वीट है, "अक्षय हम आपके साथ थे। लेकिन हमारे लिए देश और धर्म पहले है। नेता और अभिनेता उसके बाद। हम शर्मिंदा हैं कि आप आर. भारत के खिलाफ कोर्ट गए और ऐसी फिल्म में एक्टिंग कर रहे हैं, जो लव जिहाद को बढ़ावा देती है।"
##
9 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म
फिल्म का ट्रेलर 9 अक्टूबर को सामने आया था। अक्षय कुमार ने इसे शेयर करते हुए लिखा था, "जहां कहीं भी हैं, वहीं रूक जाएं और तैयार हो जाएं देखने #लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर, क्योंकि बरसने आ रही है लक्ष्मी। #ये दिवाली लक्ष्मी बम वाली।" ये तमिल फिल्म 'कांचना' का हिंदी रीमेक है।
पहले यह 22 मई 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब यह फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी।
कंगना रनोट ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के नाम 'बॉलीवुड' को अपमानजनक बताया है और लोगों से इसे नामंजूर करने करने की अपील की है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा है, "वहां कलाकार हैं, वहां भांड हैं। वहां इंडियन फिल्म इंडस्ट्री है, वहां बॉलीवुड है। #IndiaRejectBollywood. सबसे हास्यास्पद शब्द बॉलीवुड है, जो हॉलीवुड से नकल किया और चुराया गया है। कृपया इस अपमानजनक शब्द को नामंजूर करें।"
खुद को बॉलीवुड की एक्शन हीरोइन बताया
कंगना ने अपने एक अन्य ट्वीट में खुद को बॉलीवुड की पहली लगातार एक्शन करने वाली हीरोइन बताया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "मैंने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्मों 'तेजस' और 'धाकड़' के लिए एक्शन ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है। इन फिल्मों में मैं क्रमशः फौजी और जासूस का किरदार निभा रही हूं। बॉलीवुड की थाली ने मुझे बहुत कुछ दिया होगा, लेकिन 'मणिकर्णिका' की सफलता के बाद मैंने भी बॉलीवुड को इसकी पहली लगातार एक्शन करने वाली हीरोइन दी है।"
##
बॉलीवुड पर लगातार हमलावर हैं कंगना
बॉलीवुड को बुलीवुड कहने वाली कंगना लगातार इंडस्ट्री पर हमलावर हैं। बुधवार को उन्होंने न्यूज चैनल्स और पत्रकारों के खिलाफ याचिका हाई कोर्ट में लगाने वाले 34 प्रोड्यूसर्स को लकड़बग्घा बताया था।
उन्होंने लिखा था, "बुलीवुड के सभी लकड़बग्घे उनका नाम लेने की वजह से मीडिया पर हमला करने के लिए एकजुट हो गए हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि वे मजदूरों, महिलाओं, स्टंटमैन के खिलाफ होने वाले अन्याय के खिलाफ एकजुट क्यों नहीं होते? वे सिर्फ खुद के मानवाधिकारों की मांग करते हैं, लेकिन दूसरों के मानवाधिकारों के लिए निरपेक्ष दिखावा करते हैं।"
##
बॉलीवुड को गटर बता चुकीं कंगना
सोमवार को अपने एक ट्वीट में कंगना ने बॉलीवुड को गटर करार दिया था। न्यूज चैनल्स और पत्रकारों की रिपोर्टिंग को गैर-जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक बताने वाले प्रोड्यूसर्स को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने लिखा था, "बुलीवुड ड्रग्स, एक्सप्लॉइटेशन, नेपोटिज्म और जिहाद का गटर है। इस गटर को साफ करने की बजाए इसे बंद किया हुआ है। #BollywoodStrikesBack को मुझ पर भी केस करना चाहिए। जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक आप सबको एक्सपोज करती रहूंगी।"
##
इतना ही नहीं कंगना ने एक ट्वीट में बॉलीवुड के बड़े हीरोज पर लड़कियों का शोषण करने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था, "बड़े हीरोज न केवल महिलाओं को एक वस्तु की तरह देखते हैं, बल्कि ये युवा लड़कियों का शोषण भी करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत जैसे युवा को आगे नहीं आने देते, बल्कि 50 साल की उम्र में खुद स्कूली बच्चों का रोल करना चाहते हैं। वे कभी किसी के लिए खड़े नहीं होते। फिर भले ही उनकी आंखों के सामने लोगों के साथ नाइंसाफी हो रही हो।"
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अमिताभ बच्चन समेत अब तक कई लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जिसके बाद अब सिंगर कुमार सानू की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उनकी टीम ने दी है।
कुमार सानू की टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी किया गया है जिसमें लिखा गया है, दुर्भाग्य से सानू दा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। प्लीज उनकी अच्छी हेल्थ के लिए दुआ करें। धन्यवाद- टीम केएस। कुमार के पॉजिटिव होने की खबर सुनते ही हर कोई उनकी स्पीडी रिकवरी की दुआ कर रहा है।
बता दें कुमार सानू के बेटे जान सानू इन दिनों बिग बॉस 14 में नजर आ रहे हैं। शो शुरू होने से पहले जान सानू को इंट्रोड्यूस किया गया था जिसे देखकर हर किसी ने मेकर्स पर नेपोटिज्म करने के आरोप लगाए थे। एक इंटरव्यू के दौरान जान ने बताया कि कुमार उनके शो में जाने की बात सुनकर शॉक हो गए थे। पहले तो उन्होंने इनकार किया था हालांकि जब जान की खुशी देखी तो कुमार मान गए।
कुमार सानू के अलावा टीवी सेलेब्स देबीना बनर्जी, गुरमीत चौधरी, विकास कलंतरी, प्रियंका कलंतरी, हिमानी शिवपुरी, नवीना बोले समेत कई लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से कुछ अब कोरोना के चंगुल से बाहर भी आ चुके हैं।
फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे केस में करण जोहर के धर्मा प्रोडक्शन की मुश्किल बढ़ गई है। फिल्म में एयरफोर्स की गलत छवि दिखाने का आरोप है। अब रिटायर्ड फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना ने हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में कहा है कि एयरफोर्स में जेंडर के आधार पर उनसे कोई भेदभाव नहीं हुआ था। यह फिल्म उनकी जिन्दगी पर ही बनी है। जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं।
'भारतीय वायुसेना ने मुझे सेवा का मौका दिया'
हाईकोर्ट में जस्टिस राजीव शकधर की सिंगल बैंच के सामने दायर हलफनामे में गुंजन ने लिखा है कि वे इस बात में यकीन रखती हैं कि भारतीय वायुसेना बहुत ही प्रगतिशील संस्थान है। वे हमेशा इस बात के लिए आभारी रहेंगी कि वायुसेना ने उन्हें देश की सेवा करने का मौका दिया।
हलफनामे में गुंजन ने और क्या लिखा?
गुंजन के हलफनामे के मुताबिक, यह फिल्म डॉक्युमेंट्री नहीं है, बल्कि उनकी जिंदगी से प्रेरित है। वे यह दावा नहीं करतीं कि फिल्म में दिखाई हर घटना उनकी जिंदगी में असल में घटी है। यह उनकी जिंदगी का ड्रामेटिक रिप्रेजेंटेशन है। गुंजन का मानना है कि फिल्म महिलाओं को वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करती है।
हाईकोर्ट ने मुद्दे को हल करने की सलाह दी
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने भारतीय वायुसेना और धर्मा प्रोडक्शन के वकीलों से कहा कि वे साथ बैठकर फिल्म में दिखाए गए कंटेंट से संबंधित मुद्दे को हल करने की कोशिश करें। इसके साथ ही कोर्ट ने इसकी थिएटर रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अगली सुनवाई 18 जनवरी 2021 को होगी।
केंद्र सरकार ने लगाई थी याचिका
फिल्म के खिलाफ केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इसमें आरोप था कि फिल्म भारतीय वायुसेना की छवि को धूमिल करती है। इसमें दिखाया गया है कि सेना में जेंडर के आधार पर भेदभाव होता है, जो कि सही नहीं है। फिल्म 12 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। केंद्र सरकार की ओर से इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करने से रोकने की मांग की गई थी।
हेमा मालिनी 72 साल की हो गई हैं। वे 16 अक्टूबर 1948 अम्मंकुदी तमिलनाडु में पैदा हुई थीं। हेमा ने धर्मेंद्र से दूसरी शादी की थी, लेकिन शादी के बाद हेमा कभी धर्मेंद्र के घर नहीं गईं। उनकी ओर से धर्मेंद्र के घर जाने वाली इकलौती मेंबर उनकी बेटी ईशा हैं, जो अपने जन्म के 34 साल बाद वहां जा पाई थीं। इस बात का जिक्र राम कमल मुखर्जी की बुक 'हेमा मालिनी : बेयॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में किया गया है।
बीमार चाचा को देखने धर्मेंद्र के घर गई थीं ईशा
बात तब की है, जब धर्मेंद्र के भाई और अभय देओल के पिता अजीत सिंह देओल बहुत ज्यादा बीमार थे। वो बिस्तर पर थे और ईशा अपने चाचा को देखना चाहती थीं। बुक में ईशा के हवाले से लिखा है- मैं चाचा से मिलना चाहती थी और अपनी तरफ से सम्मान देना चाहती थी। वो मुझे और अहाना को बहुत चाहते थे और हम भी अभय के बेहद क्लोज थे।"
अजीत सिंह देओल और धर्मेंद्र। 23 अक्टूबर 2015 को अजीत सिंह देओल का निधन हो गया। वे गाल ब्लेडर कॉम्पलिकेशन का ट्रीटमेंट ले रहे थे।
ईशा ने आगे कहा, "हमारे पास उनके घर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। वो अस्पताल में भी नहीं थे कि हम उनसे वहां मिलकर आ जाते। इसलिए मैंने सनी (देओल) भैया को फोन किया और उन्होंने उनसे मिलने की पूरी व्यवस्था करा दी थी।"
हेमा का बंगला धर्मेंद्र के घर से 5 मिनट की दूरी पर
बुक में यह भी लिखा है कि हेमा का बंगला आदित्य धर्मेंद्र के 11th रोड हाउस से 5 मिनट की दूरी पर है। लेकिन उनकी बेटी ईशा को वहां तक पहुंचने में करीब 34 साल लग गए। ईशा का जन्म 1981 में हुआ था और वो अपने पापा के घर 2015 में गई थीं।
हेमा क्यों कभी धर्मेंद्र के पुश्तैनी घर नहीं गईं
राम कमल मुखर्जी की बुक के मुताबिक, शादी से पहले हेमा, धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से कई बार समारोहों में मिली थीं। लेकिन शादी के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। बकौल हेमा- मैं किसी को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती थी। धरम जी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए लिए जो किया, मैं उसमें खुश हूं। उन्होंने एक पिता की भूमिका बखूबी निभाई।
आज मैं काम करती हूं और अपनी डिग्निटी को मेंटेन करने में सक्षम हूं। क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी को आर्ट और कल्चर से जोड़ लिया है। मुझे लगता है कि अगर सिचुएशन इससे थोड़ी भी अलग होती तो मैं आज वहां न होती, जहां हूं।
हेमा ने कहा था- मैं प्रकाश का बहुत सम्मान करती हूं
हेमा ने एक इंटरव्यू में कहा था- भले ही मैं कभी प्रकाश के बारे में बात नहीं करती, लेकिन मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। मेरी बेटियां भी धरम जी की फैमिली का पूरा सम्मान करती हैं। दुनिया मेरी लाइफ के बारे में विस्तार से जानना चाहती है। लेकिन यह दूसरों को बताने के लिए नहीं है। इससे किसी को मतलब नहीं होना चाहिए।
धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर।
हेमा के भाई के घर से हुई थी उनकी और धर्मेंद्र की शादी
हेमा की शादी उनके भाई के घर से हुई थी। यह तमिल वेडिंग थी। कहा जाता है कि धर्मेंद्र और हेमा दोनों ही इसी तरह से शादी करना चाहते थे। 'हेमा मालिनी: बेयॉन्ड द ड्रीम गर्ल' के मुताबिक, धर्मेंद्र के पिता केवल कृष्ण सिंह देओल, हेमा और उनकी फैमिली को बहुत पसंद करते थे।
हेमा ने बुक में बताया है- केवल कृष्ण सिंह देओल अक्सर चाय पर पिता और भाई से मिला करते थे। इस दौरान वे पंजे भी लड़ाया करते थे और उन्हें (हेमा के पिता और भाई को) हराने के बाद मजाक करते हुए कहते थे, तुम लोग घी मक्खन लस्सी खाओ। इडली और सांभर से ताकत नहीं आती। इसके बाद वे खूब हंसते थे।
धर्मेंद्र की मां ने दिया था खुश रहने का आशीर्वाद
हेमा की बुक में धर्मेंद्र की मां सतवंत कौर के साथ उनके रिश्ते का जिक्र भी किया गया है। हेमा के मुताबिक- धरम जी की मां सतवंत कौर बहुत ही अच्छी महिला थीं। मुझे याद है कि एक बार वे मुझसे मिलने जुहू के एक डबिंग स्टूडियो में आई थीं। उस वक्त मैंने ईशा को कंसीव किया था। उन्होंने घर में किसी को नहीं बताया था। मैंने उनके पैर छुए और उन्होंने कहा- बेटा खुश रहो हमेशा। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी फिटनेस बरकरार रखने के लिए कई बार डाइटिंग का सहारा लेती हैं। इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो महज फिटनेस नहीं बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए डाइट में बड़ा बदलाव कर हमेशा के लिए शाकाहारी हो चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त, अनुष्का शर्मा, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा समेत कई एक्ट्रेस के बाद भूमि पेडनेकर भी मांसाहारी खाने से तौबा कर लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में आ चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बड़े फैसले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी जिसके बाद प्रेगनेंट अनुष्का ने वेजिटेरियन क्लब में उनका स्वागत किया है।
अब नॉनवेज खाना अच्छा नहीं लगता- भूमि
दुर्गावती एक्ट्रेस भमि पेडनेकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से जरिए वेजिटेरियन बनने की अनाउंसमेंट की है। एक्ट्रेस ने इसका कारण क्लाइमेट वॉरियर बनने के दौरान दूसरे जीव-जंतुओं के प्रति अपने नजरिए का बदलना बताया है। एक्ट्रेस लॉकडाउन के बाद से ही नॉनवेज से दूरी बना चुकी हैं जिसका उन्हें कोई पछतावा नहीं है।
फिल्म देखकर अनुष्का बनी थीं शाकाहारी
भूमि की अनाउंसमेंट के बाद अनुष्का शर्मा ने खुश होते हुए उनका स्वागत वेजिटेरियन क्लब में किया है। बता दें कि प्रेगनेंट अनुष्का भी एक साल पहले हमेशा के लिए नॉनवेज खाना छोड़ चुकी हैं। अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें इसकी प्रेरणा नेटफ्लिक्स की फिल्म द गेम चेंजर से मिली थी। इस फिल्म में फिटनेस के अलावा सेहत से जुड़ी कई जरूरी बातें भी सिखाई गई हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म को देखकर उनकी आंखें खुल गईं और उन्होंने शाकाहारी जीवन जीने की फैसला किया।
शिल्पा शेट्टी ने भी छोड़ दिया मांसाहारी खाना
एक्ट्रेस ने इसी साल जुलाई में हमेशा के लिए नॉनवेज खाने से हाथ जोड़ लिया है। इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर शिल्पा ने लिखा, 'पिछले कुछ सालों में मुझे एहसास हुआ है कि खाने के लिए पशुओं की खेती करने से ना सिर्फ जंगल तबाह होंगे बल्कि ये कार्बन डाइऑक्साइड, मिथेन और नाइट्रस ऑक्साइड का भी सोर्स है। ये क्लाइमेट चेंज के जिम्मेदार हैं जिससे हमारा प्लानेट जूझ रहा 'है।
स्वस्थ अंग दान करने के लिए रितेश देशमुख बने शाकाहारी
एक्टर रितेश देशमुख ने बीते महीने अंग दान करने का निर्णय लिया है। इसी के साथ एक्टर ने शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले खाने का भी त्याग किया है जिसमें मांस शामिल है। केबीसी 12 शो में मेहमान बनकर आए रितेश ने बताया कि जब वो अंगदान करेंगे तो वो चाहते हैं कि उनके अंग स्वस्थ रहें इसलिए उन्होंने अभी से कोल्ड ड्रिंक, नॉनवेज और कॉफी का सेवन बंद कर दिया है ताकि लोग ये कहें कि जाते- जाते अच्छे ऑर्गेन छोड़कर गया है।
जानवरों के प्रति नजरिया बदल चुका हैः जेनेलिया डिसूजा
जेनेलिया पिछले 2 सालों से मांसाहारी खाने से दूर हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जानवरों के प्रति उनका नजरिया बदल चुका है और वो अब उन्हें नहीं खा सकती। एक्ट्रेस ने बताया कि ये उनका खुद का फैसला था जो शुरुआत में थोड़ा मुश्किल लगा था हालांकि एक्ट्रेस ने इसपर पूरी तरह अमल किया।
संजय दत्त भी बने शाकाहारी
इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रहे संजय दत्त ने इसी साल लॉकडाउन के दौरान नॉनवेज खाना छोड़ने का फैसला किया है। एक्टर मांसाहारी खाने के शौकीन थे मगर हेल्थ के चलते उन्होंने अपनी डाइट बदल ली है।
इनके अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर मलाइका अरोड़ा भी वेजिटेरियन क्लब की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।
कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त ने पहली बार अपनी बीमारी पर बात की है। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अलीम हाकिम ने अपने सोशल मीडिया पेज पर 61 साल के संजू के दो वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में संजय दत्त अलीम से सबका इंट्रोडक्शन कराने बाद अपने माथे पर आया निशान दिखा रहे हैं और कह रहे हैं, "अगर आप यह देखें तो पाएंगे कि यह मेरी जिंदगी का हालिया निशान है। लेकिन मैं इसे हरा दूंगा। मैं कैंसर से जल्दी ही मुक्त हो जाऊंगा।"
दोबारा काम पर लौटने से खुश हैं संजू
वीडियो में संजय दत्त अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी बात कर रहे हैं और बता रहे हैं कि लॉकडाउन के बाद दोबारा काम शुरू कर वे खुश हैं। वे कह रहे हैं, "घर से बाहर होना हमेशा अच्छा होता है। मैंने यह दाढ़ी 'केजीएफ 2' के लिए बढ़ाई है। हम नवंबर में शुरू कर रहे हैं। मैं दोबारा सेट पर पहुंचकर खुश हूं। कल 'शमशेरा' की भी डबिंग है तो वहां पे भी मजा आएगा।"
पहले से कुछ बेहतर हालत हुई
अक्टूबर के पहले सप्ताह में संजय दत्त की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें वे काफी कमजोर नजर आ रहे थे। उनकी फोटो देखकर फैन्स हैरान थे और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे थे। ताजा वीडियो में संजय दत्त पहले से बेहतर स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।
##
11 अगस्त को कैंसर की बात सामने आई थी
संजय दत्त 8 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, जहां उनके कुछ टेस्ट हुए थे। इसके तीन दिन बाद 11 अगस्त को यह बात सामने आई थी कि वे लंग कैंसर से जूझ रहे हैं।
कोकिलाबेन हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू चौथी स्टेज के कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में चल रहा है। हालांकि, उन्होंने या उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। संजू की बीमारी की खबर मीडिया में आने के बाद उनकी पत्नी मान्यता ने आधिकारिक बयान जारी कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की थी।
मान्यता ने पोस्ट में लिखा था- मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने संजू के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी हैं। हमें इस मुसीबत की घड़ी से बाहर आने के लिए आप सबकी प्रार्थनाओं की जरूरत है। इस परिवार ने पहले भी बहुत कुछ सहन किया है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह वक्त भी बीत जाएगा। आप सबसे मेरी यह गुजारिश है संजू के चाहने वाले किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
'मैंने प्यार किया' में फराज खान को रिप्लेस करने वाले सलमान खान कठिन समय में उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने बेंगलुरु के विक्रम हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती फिल्म 'मेहंदी' के अभिनेता के सभी मेडिकल बिलों का भुगतान करने का फैसला लिया है। यह दावा कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी और सलमान के साथ 'दुल्हन हम ले जाएंगे' और 'कहीं प्यार न हो जाए' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर किया है।
कश्मीरा ने लिखा- आप महान इंसान हैं
कश्मीरा ने सलमान खान की एक फोटो शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा है- आप वाकई महान इंसान हैं। फराज खान और उनके मेडिकल बिल का ख्याल रखने के लिए शुक्रिया। 'फरेब' के एक्टर फराज खान क्रिटिकल कंडीशन में हैं और सलमान खान उनके साथ खड़े हैं और कई अन्य लोगों की तरह उनकी भी मदद कर रहे हैं।
मैं सच्ची प्रशंसक हूं और हमेशा रहूंगी। अगर लोगों को यह पोस्ट पसंद नहीं आती है तो कोई फर्क नहीं पड़ता। आपके पास मुझे अनफॉलो करने की चॉइस है। मैं यही सोचती हूं और महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि इस इंडस्ट्री मैं जिनसे मिली हूं, उनमें से वे (सलमान) सबसे जेनुइन पर्सन हैं।"
परिवार ने मांगी थी आर्थिक मदद
बुधवार को फराज के फैमिली मेंबर्स ने एक फंड राइजिंग वेबसाइट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि 8 अक्टूबर को तबियत बिगड़ने के बाद फराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टर्स के मुताबिक, फराज के दिमाग में इन्फेक्शन हुआ है, जिसके इलाज के लिए उन्हें 7-10 दिन आईसीयू में रखना होगा, जिसका खर्च करीब 25 लाख रुपए आएगा। परिवार ने यह हवाला भी दिया था कि लंबे समय से फिल्मों से दूरी के के चलते फराज के लिए 25 लाख की रकम जुटाना मुश्किल है। (पढ़ें पूरी खबर)
जल्दी ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने जा रहे सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण की मानें तो वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इसका खुलासा किया था। आदित्य के मुताबिक, उनके खाते में सिर्फ 18 हजार रुपए बचे हैं और अगर अक्टूबर में वे काम शुरू नहीं करते हैं तो गुजारे के लिए उन्हें अपना सामान बेचना पड़ सकता है।
'मेरी पूरी सेविंग खत्म हो गई है'
बॉलीवुड बबल से बातचीत में आदित्य ने कहा- अगर सरकार लॉकडाउन आगे बढ़ाती है तो लोग भूखे मरने लगेंगे। मेरी पूरी सेविंग खत्म हो गई है। जो पैसा मैंने म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट किया था, वह भी मैंने गुजारे के लिए पूरा निकाल लिया है।
यह किसी ने नहीं सोचा था कि मैं एक साल तक काम नहीं करूंगा। कोई इस तरह से प्लान नहीं करता। जब तक कि आप कोई अरबपति न हों। इसलिए कोई चॉइस नहीं है। मेरे खाते में सिर्फ 18 हजार रुपए बचे हैं।
अगर अक्टूबर में मैं काम शुरू नहीं करता हूं तो मेरे पास कोई पैसा नहीं होगा। मुझे अपनी बाइक या कोई और सामान बेचना पड़ेगा। बहुत मुश्किल है। आखिर में आपको कुछ कठिन फैसले लेने होते हैं। जब आप कठिन फैसले लेते हैं तो कुछ निश्चित लोगों का एक वर्ग होगा, जो कहेगा कि यह फैसला गलत है।
पिछले दिनों किया था शादी का ऐलान
आदित्य नारायण ने पिछले दिनों अपनी और श्वेता अग्रवाल की शादी का ऐलान किया था। उन्होंने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से कहा था- मैं श्वेता से फिल्म 'शापित' के सेट पर मिला था। पहली ही नजर में हम एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।
धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मेरे अंदर उसे लेकर फीलिंग्स हैं। इसके बाद मैंने उससे बात करनी शुरू की। शुरुआत में वो सिर्फ दोस्त बनकर रहना चाहती थी। क्योंकि उस समय हम बहुत छोटे थे और हमें करियर पर फोकस करने की जरूरत थी।" (पढ़ें पूरी खबर)
फिल्म के को-प्रोड्यूसर अमित बी वाधवानी ने खुलासा किया है कि पीएम मोदी की बायोपिक को दोबारा रिलीज किए जाने की खबर के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। कोरोना महामारी के कारण 7 महीने तक सिनेमाघरों पर ताला लगा था। लेकिन 15 अक्टूबर से एक बार फिर थियेटर खुल रहे हैं। जिसके बाद ये अनाउंसमेंट किया गया था कि विवेक ओबेरॉय स्टारर पीएम मोदी की बायोपिक फिर से रिलीज होगी।
अमित ने बताया कि मौत की धमकी मिलने के लिए उन्होंने साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। एक इंटरव्यू में इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं चिंतित हूं। नफरत फैलाने वाले कंटेंट या संवेदनशील कंटेंट के विपरीत जिस पोस्ट पर धमकियां मिली थीं, वह महज एक फिल्म की घोषणा थी और वह भी पीएम की बायोपिक। मैं इस रिएक्शन से शॉक्ड हूं। यह कहने में कुछ भी अपमानजनक नहीं था कि मेरी फिल्म फिर से रिलीज हो रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे जैसे कानून का पालन करने वाले लोगों को निशाना बनाया जाता है। ये साबित करता है कि साइबर बुलिंग अब आम हो गई है खासतौर पर बॉलीवुड में जो विवादों के घेरे में रहा है।"
फिल्म निर्माताओं को अपना कंटेंट रिलीज करने के लिए आने वाली समस्याओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “फिल्म मेकर्स हमेशा एजेंडों का शिकार होते हैं। यह देखते हुए कि बहुत सारा पैसा दांव पर है, बॉलीवुड एक सॉफ्ट टारगेट है। इंडस्ट्री को एक कलात्मक लेंस के बजाय राजनीतिक लेंस से देखा जा रहा है। हालिया विवादों के कारण परेशानी बढ़ गई हैं, जिससे जनता की राय बदल गई है। फिल्म थिएटर बंद हैं, बॉलीवुड लॉकडाउन के कारण गंभीर रूप से प्रभावित है।"
विवेक ने निभाया था पीएम का रोल
पीएम मोदी की बायोपिक में एक्टर विवेक ओबेरॉय ने उनका रोल किया है। ओमंग कुमार इसके डायरेक्टर हैं और यह 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें नरेंद्र मो
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने मैरिज हॉल के प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन की उस मांग के खिलाफ याचिका लगाई है, जिसमें उन्हें उनके मैरिज हॉल श्रीराघवेंद्र कल्याण मंडपम के लिए 6.5 लाख रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए कहा गया है। सुपरस्टार ने इस मांग को अनुचित बताया है।
रजनीकांत ने दिया कोरोना महामारी का हवाला
रजनीकांत ने अपनी याचिका में लिखा है कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते 24 मार्च से उनका मैरिज हॉल बंद है। ऐसे में जब कोई कमाई ही नहीं हुई तो टैक्स किस बात का मांगा जा रहा है? उनके मुताबिक, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा 6.5 लाख रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स जोड़ना गलत है। रजनी की मानें तो इसे लेकर उन्होंने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में आवेदन भी दिया था, जिसका कोई जवाब नहीं मिला।
आखिरी बार दरबार में दिखे थे रजनीकांत
69 साल के रजनीकांत आखिरी बार फिल्म 'दरबार' में दिखे थे, जो इसी साल 9 जनवरी को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। उनकी अपकमिंग फिल्म 'अन्नाठे' है, जिसकी रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।
इसी साल मार्च में उन्होंने ऐलान किया था कि वे जल्दी ही अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा था कि वे ऐसी पार्टी बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका मुखिया मुख्यमंत्री नहीं बनेगा।
5 दिन पहले सना खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया था। अब सना ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को सलाह दी है कि उनका जन्म केवल अल्लाह को खुश करने हुआ है, किसी और को नहीं। हालांकि इस वीडियो पर सना को ट्रोल किया गया है। लोगों ने कहा कि तुमने मेकअप क्यों किया है, इसके बारे में भी पढ़ लेना क्या यह करना सही है।
सना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वे मजहबी बातें सुनती नजर आ रही हैं।
सना ने बताईं धर्म से जुड़ी बातें
सना ने इंस्टाग्राम पर लिखा- अपने उद्देश्य को जानो। हम सभी को अपने आपको ये बात याद दिलाते रहना चाहिए कि हमारा उद्देश्य अल्लाह को खुश करना है किसी और को नहीं। वीडियो में सना कह रही हैं कि हम और आप मानवता की सेवा करने के लिए बनाए गए हैं। ये आपके ईमान को बढ़ाएगा। ये आपका भरोसा बढ़ाएगा। कई लोगों ने यह कहा है कि ये आपका भरोसा उस लेवल तक पहुंचाता है जहां देखकर आप चौंक जाएगा। हम और आप अगर पैगंबर मोहम्मद की बताई जिंदगी जीते हैं तो अल्लाह हमारी सुरक्षा आखिरी सांस तक करेंगे।
ऐसा था सना का गुजरा वक्त
सना खान ने साल 2005 में हिंदी फिल्म 'यही है हाई सोसायटी' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वे कई हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में नजर आईं। इसके बाद वे बिग बॉस और फीयर फैक्टर जैसे रियलटी शोज का भी हिस्सा रहीं। गौरतलब है कि सना से पहले दंगल फेम जायरा वसीम भी जून 2019 में फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने भी धर्म को ही वजह बताया था।
कंगना रनोट इन दिनों जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' की शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया था। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है, "थलाइवी के लिए मैंने 20 किलो वजन बढ़ाया था। अब जबकि हम इसे कंप्लीट करने के करीब पहुंच गए हैं तो अपना पहले वाला साइज, फुर्तीलापन, मेटाबोलिज्म और फ्लेक्सिब्लिटी पाने जरूरत है। जल्दी जागना और फिर जॉगिंग/ वॉक पर जाना। कौन-कौन मेरे साथ है?"
पिछले दिनों पूरा हुआ एक शेड्यूल
कंगना ने इससे पहले 11 अक्टूबर को 'थलाइवी' के सेट से अपनी कुछ फोटो साझा की थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "जया मां के आशीर्वाद से 'थलाइवी-द रिवॉल्युशनरी लीडर ' का एक शेड्यूल और पूरा हुआ। कोरोना के बाद कई चीजें अलग हैं। लेकिन एक्शन के बीच और कट से पहले कोई बदलाव नहीं। शुक्रिया टीम।" इसके साथ उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर्स विष्णु वर्धन इंदूरी, शैलेश आर सिंह और ए.एल विजय को टैग किया है।
##
तीन भाषाओं में रिलीज होगी 'थलाइवी'
'थलाइवी' तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे. जयललिता की बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसे हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। ए. एल विजय के निर्देशन में बनी फिल्म पहले 26 जून को रिलीज होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते 7 महीने तक इसकी शूटिंग नहीं हो सकी। इसके चलते रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी। 4 अक्टूबर को कंगना ने दोबारा फिल्म की शूटिंग शुरू की थी।
डिजिटली रिलीज का खंडन कर चुकीं कंगना
बीच में ऐसे कयास भी लगाए जाने लगे थे कि 'थलाइवी' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, कंगना ने इसका खंडन किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "थलाइवी डिजिटली रिलीज नहीं हो सकती है। क्योंकि ये एक बड़े स्तर की फिल्म है।"
फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बॉलीवुड के उन 34 प्रोड्यूसर्स पर तंज कसा है, जिन्होंने लामबंद होकर कुछ चैनल्स और पत्रकारों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। उन्होंने अपने ट्वीट में इन्हें लूजर और पाखंडी बताते हुए लिखा है कि जब इनके बच्चों की सूसू-पॉटी की खबर छपती थी, तब इन्हें बहुत अच्छा लगता था। लेकिन आज जब फैन्स और दर्शक सवाल उठा रहे हैं तो बुरा लग रहा है।
इससे पहले विवेक ने एक अन्य ट्वीट में लिखा था, "बॉलीवुड में करीब 5 लाख लोग काम करते हैं। एक बेवकूफ भी जानता है कि यह लड़ाई उनके साथ नहीं है। यहां सिर्फ कुछ सड़े हुए अंडे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड का नाम खराब किया है। अब वे कुछ लोग उनके खिलाफ गैंग बाजी कर रहे हैं, जो सुधार चाहते हैं।"
##
विवेक ने पूछा था - क्या पब्लिक भी केस कर सकती है?
34 प्रोड्यूसर्स और 4 फिल्म संस्थाओं द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाए जाने के बाद विवेक ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, "क्या पब्लिक भी संगीत, गानों के बोल, भाषा, रचनात्मकता, सोशल फेब्रिक और भारत की संस्कृति को मिटाने के लिए बॉलीवुड पर केस कर सकती है?"
##
प्रोड्यूसर्स और संस्थानों ने क्या लिखा याचिका में?
12 अक्टूबर को सलमान खान, अजय देवगन, रोहित शेट्टी, शाहरुख खान, करन जौहर, साजिद नाडियाडवाला, आमिर खान, आदित्य चोपड़ा और राकेश ओम प्रकाश मेहरा समेत 34 नामी प्रोड्यूसर्स के साथ 4 फिल्म एसोसिएशन (द प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ़ इंडिया, द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन, द फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल और स्क्रीन-राइटर्स एसोसिएशन) ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई।
याचिका में मीडिया पर गैरजिम्मेदाराना और अपमानजनक रिपोर्टिंग का आरोप लगाया गया है। साथ ही अपील की गई है कि चैनल रिपब्लिक टीवी, इसके पत्रकार अर्नब गोस्वामी, प्रदीप भंडारी, चैनल टाइम्स नाउ, इसके पत्रकार राहुल शिवशंकर और नविका कुमार को बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ गैरजिम्मेदाराना और अपमानजनक रिपोर्टिंग रोकने के निर्देश दिए जाएं। (पूरी खबर पढ़ें)
एक्टर सुशांत की बहन प्रियंका और मीतू सिंह की याचिका पर आज दोपहर में बॉम्बे हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। याचिका में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती द्वारा बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई एफआईआर रद्द करने की मांग की गई है। जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस एमएस कार्णिक की बेंच ने 6 अक्टूबर को इस मामले से संबंधित याचिका पर विचार किया और फिर इसे आज सुनवाई के लिए लिस्ट किया था।
रिया ने अपनी गिरफ्तारी से पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. तरुण कुमार और सुशांत की दोनों बहनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इन तीनों पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाकर सुशांत के लिए दवा देने का आरोप लगाया गया है।
रिया ने अपनी कंप्लेंट में यह कहा था
रिया ने शिकायत में कहा कि डॉ. कुमार ने प्रियंका के कहने पर बिना सुशांत की जांच किए उन्हें डिप्रेशन की दवाएं दी थीं जो कई तरह से कानून का उल्लंघन है। रिया ने शिकायत में कहा कि डिस्क्रिप्शन दिल्ली की ओपीडी का है जबकि सुशांत उस दिन मुंबई में मौजूद थे। रिया ने कहा था कि गैरकानूनी रूप से दावा देने का यह मामला एनडीपीएस एक्ट में आता है।
रिया ने बहन पर लगाया यह आरोप
रिया ने अपनी एफआईआर में कहा था कि 8 जून की सुबह जब वो सुशांत के घर में थी, तब सुशांत लगातार किसी से फोन पर चैट कर रहा था। जब उसने इस बारे में सुशांत से पूछा तो सुशांत ने अपनी बहन के साथ फोन पर हो रही ये चैट उसे दिखाई, जिसमें उनकी बहन प्रियंका दिल्ली में बैठे-बैठे अपनी तरफ से सुशांत को साइकोट्रोपिक ड्रग लेने की सलाह दे रही थीं। वो भी किसी ऐसे डॉक्टर के हवाले से, जिसने सुशांत को मरीज के तौर पर कभी देखा ही नहीं था।
सुशांत की बहनों की बचाव में दलील
अधिवक्ता माधव थोराट के जरिए दाखिल की गई याचिका में प्रियंका सिंह ने दावा किया है कि शिकायत पूरी तरह से डॉक्टर की लिखी दवाओं पर आधारित है, इसलिए उन्होंने कोई जुर्म नहीं किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के मद्देनजर रिया के मुकदमे को खारिज किया जाना चाहिए।
सीबीआई द्वारा एक्शन लेने से रोक की लगाई गुहार
अधिवक्ता माधव थोराट ने कहा कि सुशांत की बहन ने सीबीआई को उनके खिलाफ कोई ठोस कदम उठाने से प्रतिबंधित करने के लिए अंतरिम आदेश देने की भी मांग की है। मुंबई पुलिस ने इस केस को दर्ज कर इससे जुड़ी जांच सीबीआई के हाथ में सौंप दी है।
ग्रिड फेल हो जाने के कारण पूरे मुंबई रीजन यानी मुंबई, ठाणे, मुंबई, नवी मुंबई और पनवेल समेत कई इलाकों में लाइट गुल हो गई है। इसके बाद कंगना रनोट ने महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "मुंबई में पावरकट। इस बीच महाराष्ट्र सरकार क-क-क......कंगना कर रही है।"
अमिताभ बच्चन ने लिखा- धैर्य रखें
पावर कट पर महानायक अमिताभ बच्चन ने लोगों को धैर्य रखने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा है, "पूरे शहर में बिजली का आउटरेज...किसी तरह यह मैसेज मैनेज कर रहा हूं...धैर्य रखें...सबकुछ ठीक होगा।"
##
अशोक पंडित ने महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है, "मुंबई ने इतिहास में ऐसा पावर फैलियर कभी नहीं देखा। ग्रिड फैलियर प्रशासन की विफलता का बड़ा लक्षण है, जो सरकार को पीआर ड्राइव्स से मैनेज करते हैं।"