Wednesday, October 14, 2020

मैरिज हॉल के लिए मांगा 6.5 लाख का टैक्स, सुपरस्टार ने कहा- जब कोरोना के चलते कमाई ही नहीं हुई तो टैक्स कैसा?

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने मैरिज हॉल के प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन की उस मांग के खिलाफ याचिका लगाई है, जिसमें उन्हें उनके मैरिज हॉल श्रीराघवेंद्र कल्याण मंडपम के लिए 6.5 लाख रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए कहा गया है। सुपरस्टार ने इस मांग को अनुचित बताया है।

रजनीकांत ने दिया कोरोना महामारी का हवाला

रजनीकांत ने अपनी याचिका में लिखा है कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते 24 मार्च से उनका मैरिज हॉल बंद है। ऐसे में जब कोई कमाई ही नहीं हुई तो टैक्स किस बात का मांगा जा रहा है? उनके मुताबिक, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा 6.5 लाख रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स जोड़ना गलत है। रजनी की मानें तो इसे लेकर उन्होंने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में आवेदन भी दिया था, जिसका कोई जवाब नहीं मिला।

आखिरी बार दरबार में दिखे थे रजनीकांत

69 साल के रजनीकांत आखिरी बार फिल्म 'दरबार' में दिखे थे, जो इसी साल 9 जनवरी को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। उनकी अपकमिंग फिल्म 'अन्नाठे' है, जिसकी रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।

इसी साल मार्च में उन्होंने ऐलान किया था कि वे जल्दी ही अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा था कि वे ऐसी पार्टी बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका मुखिया मुख्यमंत्री नहीं बनेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रजनीकांत जल्दी ही अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। खुद सुपरस्टार ने लॉकडाउन से पहले मार्च में यह कहा था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GO1htG

No comments:

Post a Comment

Tata's COVID-19 test kit to detect Omicron variant gets IMCR nod: All you need to know about 'OmiSure'

The Indian Council of Medical Research on Wednesday announced that it has approved a kit designed to detect the Omicron variant of coronavir...