Friday, September 25, 2020

74 साल के गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन; 5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव निकले थे, चेन्नई के हॉस्पिटल में 52 दिन से एडमिट थे

74 साल के सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे कोरोनावायरस संक्रमण से जूझ रहे थे। इस बात की जानकारी उनके बेटे चरण एसपी और एमजीएम हॉस्पिटल ने दी। 5 अगस्त को हॉस्पिटल में एडमिट हुए बालू की हालत 48 घंटों से बेहद नाजुक बनी हुई थी और वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

आखिरी बार 5 अगस्त को फैन्स से हुए थे मुखातिब

एसपी इंस्टाग्राम पर 5 अगस्त को आखिरी बार फैन्स से रूबरू हुए थे। एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कहा था, "दो-तीन दिनों से मुझे थोड़ी परेशानी हो रही थी। सर्दी और बुखार भी था। मैं इसे आसानी से नहीं लेना चाहता था। जब जांच करवाने के लिए अस्पताल गया तो डॉक्टरों ने कहा कि यह कोरोना का हल्का मामला है। उन्होंने मुझे घर पर रहने और दवा लेने के लिए कहा। लेकिन, मैं ऐसा नहीं करना चाहता था क्योंकि मेरा परिवार बहुत चिंतित है। मैं अस्पताल में भर्ती हो गया। दो दिनों में मैं ठीक हो जाऊंगा। मैं यहां आराम करने के लिए आया हूं, इसलिए आप सभी का कॉल नहीं रिसीव कर सकता। मेरी चिंता के लिए धन्यवाद।"

बालू से जुड़ीं कुछ खास बातें

  • बालासुब्रमण्यम का जन्म 4 जून, 1946 को नेल्लौर,आंध्र प्रदेश में हुआ था। 15 दिसंबर, 1966 में उन्होंने बतौर प्लेबैक सिंगर तेलुगू फिल्म श्री श्री श्री मर्यादा रामन्ना से डेब्यू किया था।
  • एसपी को 1980 में आई फिल्म संकराभारनाम से अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली। इस फिल्म में सिंगिंग के लिए उन्हें अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था।
  • 1969 में बाला को अपना पहला तमिल गाना एयर्कई एन्नुम इलाया कन्नी रिकॉर्ड करने का मौका मिला। इस फिल्म में तमिल सुपरस्टार जैमिनी गणेशन नजर आए थे।
  • उन्होंने 50 साल के सिंगिंग करियर में तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम ने तकरीबन 40,000 गाने गाए हैं।
  • सिंगर होने के साथ-साथ बाला ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की 40 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक डायरेक्टर का काम भी किया है।

साथ् में कई गाने गा चुकीं लताजी ने दी श्रद्धांजलि

गृहमंत्री अमित शाह का ट्वीट

##

कमल हसन का ट्वीट

कमल ने तमिल में अपनी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- यह मेरे लिए एक आशीर्वाद है कि अन्नैया S.P.B लंबे समय तक मेरी आवाज के रूप में रही। वह सात पीढ़ियों के दिलो-दिमाग में बसे रहेंगे।

##

सलमान की आवाज थे एसपीबी

सलमान खान को अपनी आवाज से मशहूर करने वाले एसपी का पूरा नाम श्रीपति पंडितराध्युला बालासुब्रमण्यम है। बालू के उपनाम से मशहूर एसपी 16 भारतीय भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। 2011 में उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया था। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

इन गानों से है एसपी की खास पहचान

गाना फिल्म
तेरे मेरे बीच में, कैसा ये बंधन अनजाना एक दूजे के लिए
मेरे जीवनसाथी, प्यार किए जा एक दूजे के लिए
हम तुम दोनों जब मिल जाएंगे एक दूजे के लिए
हम बने, तुम बने, एक दूजे के लिए एक दूजे के लिए
सच मेरे यार है, बस वो ही प्यार है सागर
आ जा शाम होने आई मैंने प्यार किया
बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम साजन
पहला पहला प्यार है हम आपके हैं कौन


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसपी बालासुब्रमण्यम को सलमान खान की आवाज माना जाता था। 1989 में रिलीज हुई सलमान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में एसपी ने ही गाने गाए थे। सभी गाने सुपरहिट रहे थे। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mQDOrP

No comments:

Post a Comment

Tata's COVID-19 test kit to detect Omicron variant gets IMCR nod: All you need to know about 'OmiSure'

The Indian Council of Medical Research on Wednesday announced that it has approved a kit designed to detect the Omicron variant of coronavir...