Friday, September 4, 2020

97 साल के दिलीप कुमार जानते ही नहीं भाई दुनिया छोड़ गए, पत्नी सायरा बोलीं- उन्हें परेशान करने वाली खबरों से दूर रखा है

13 दिन के अंदर दिलीप कुमार के दो छोटे भाई कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गए। त्रासदी देखिए, इस बात से दिलीप कुमार अनजान हैं। वजह भी सही है- 97 साल की उम्र वाले दिलीप साहब को इस तरह की खबरें देकर उन्हें डिस्टर्ब नहीं किया जा सकता। यह बात खुद सायरा बानो ने कुबूल की है। इतना ही नहीं सायरा ने बताया कि जब अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमण के कारण हॉस्पिटल में थे, तब भी दिलीप साहब को नहीं बताया था, क्योंकि बिग बी को वे बहुत पसंद करते हैं।

भतीजों ने किया सुपुर्दे खाक

एहसान खान के फ्यूनरल के बारे में सायरा बानो ने बताया कि साहब के भतीजे इमरान और अयूब ने उन्हें सुपुर्दे-खाक किया। सायरा कहती हैं कि हमने सोचा था कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे क्योंकि 15 अगस्त के बाद से वे 2 हफ्ते से ज्यादा समय से हॉस्पिटल में ही थे। उनका ऑक्सीजन लेवल भी स्थिर हो गया था, लेकिन निधन से एक दिन पहले रात में उनकी हालत बेहद बिगड़ गई।

21 अगस्त को असलम का हुआ था निधन

21 अगस्त को असलम खान का इंतकाल हुआ था। वे 88 साल के थे। दोनों भाइयों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम था। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर जलील पारकर ने उनके इंतकाल की पुष्टि की। एहसान खान और असलम खान अपनी बहन फरीदा (जो पहले यूएस में रहती थीं) के साथ रहते थे। इसलिए दिलीप कुमार और सायरा को कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
97-year-old Dilip Kumar dont know his two brothers left the world, wife Saira said - kept him away from the disturbing news


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/322jtaN

No comments:

Post a Comment

Tata's COVID-19 test kit to detect Omicron variant gets IMCR nod: All you need to know about 'OmiSure'

The Indian Council of Medical Research on Wednesday announced that it has approved a kit designed to detect the Omicron variant of coronavir...