Monday, August 24, 2020

अंकिता लोखंडे के साथ लिव इन रिलेशन के दौरान ही रिया चक्रवर्ती के संपर्क में आ गए थे सुशांत सिंह राजपूत, दोनों ने छिपाया था रिश्ता

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। इस मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई मुंबई में मामले की जांच में जुटी हुई है। अब तक सुशांत के स्टाफ से पूछताछ जारी है और जल्द ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ की जाएगी। इस मामले में रिया की भूमिका काफी संदिग्ध मानी जा रही है।

सुशांत के परिवार ने उनपर सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। रिया के साथ सुशांत तकरीबन डेढ़ साल से रिलेशन में थे। 8 जून को रिया सुशांत से झगड़कर उनका घर छोड़कर चली गई थीं। प्यार से तकरार तक का सफर कैसा रहा। रिया सुशांत से कैसे मिलीं और दोनों की लव स्टोरी कैसे आगे बढ़ी। आइए एक नजर डालते हैं…

2013 में हुई थी पहली मुलाकात

रिया की सुशांत से पहली मुलाकात 2013 में हुई थी। तब वह यशराज फिल्म्स की शुद्ध देसी रोमांस की शूटिंग कर रहे थे। इसी फिल्म के सेट के बाजू में यशराज फिल्म्स की एक और फिल्म मेरे डैड की मारुति की शूटिंग चल रही थी जिसमें रिया चक्रवर्ती हिस्सा ले रही थीं। आसपास शूटिंग करते वक्त दोनों की पहचान हो गई थी। इसके बाद दोनों की कुछ पार्टियों में मुलाकात हुई और फिर जान-पहचान दोस्ती में तब्दील हो गई।

सुशांत रिया से अपना नंबर एक्सचेंज कर चुके थे और फिर दोनों की फोन पर बातचीत भी होने लगी थी। जब सुशांत की रिया से जान-पहचान बढ़ रही थी तो वह अंकिता लोखंडे के साथ लिव-इन रिलेशन में थे। 2016 में सुशांत का अंकिता से साथ छूट गया। दोनों का सात साल पुराना रिलेशनशिप खत्म हो गया।

इस बीच सुशांत का नाम उनकी राबता को-स्टार कृति सैनन से जुड़ा। दोनों की बॉन्डिंग के किस्से भी काफी सुनने को मिले। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर नहीं स्वीकारा। इसके बाद 2018 में आई केदारनाथ में को-स्टार सारा अली खान के साथ भी सुशांत का नाम जोड़ा गया। लेकिन फिल्म रिलीज के बाद ही दोनों रोमांस के किस्से भी हवा हो गए।

इस बीच सुशांत रिया के टच में थे। दोनों ने 2019 की शुरुआत में लिव इन में रहना शुरू कर दिया था। हालांकि, इस बीच भी दोनों अपने रिलेशन को लेकर खुलकर सामने नहीं आए।

दोनों ने छुपाया था रिश्ता

अप्रैल 2020 में दिए इंटरव्यू में रिया ने सुशांत के साथ रिलेशनशिप को लेकर कहा था, 'ना मैंने और ना ही सुशांत ने कभी यह बात स्वीकार की है तो यह बात सही नहीं है। मैं और सुशांत बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें आठ साल से जानती हूं। हम यशराज फिल्म्स में साथ थे और लंबे समय तक हमारे मैनेजर एक ही थे। हमारी दोस्ती कई सालों में मजबूत हुई है। मैं अपने दोस्तों से बहुत प्यार करती हूं और इसे छिपाती नहीं हूं। जहां तक सुशांत की बात है, वह बेहतरीन और कूल इंसान हैं। मैं नहीं जानती कि वो मेरे बारे में क्या सोचते हैं मगर मैं उन्हें बहुत ही क्यूट और आकर्षक मानती हूं।'

इससे पहले जनवरी 2020 में दिए एक इंटरव्यू में रिया ने सुशांत के बारे में कहा था, 'हम दोनों सालों से बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारे मकसद एक जैसे हैं हमने अपना नया एनजीओ शुरू किया है, हम साथ में ट्रेवलिंग करते हैं। इससे ज्यादा हमारे बीच में कुछ है या नहीं, इसका खुलासा मैं नहीं करना चाहूंगी।'

वहीं, सुशांत ने रिया के साथ अपने रिश्ते पर पिछले साल कहा था, 'मैं कुछ नहीं कह सकता, मुझे कुछ भी कहने की इजाजत नहीं है। कोई और मुझे कुछ बताने से नहीं रोक रहा लेकिन मैं खुद ही कुछ बताना नहीं चाहता।'

सुशांत की मौत के बाद कबूला रिश्ता

सुशांत के जीते जी उन्हें अपना दोस्त बताने वाली रिया ने उनकी मौत के एक महीने बीतने के बाद सोशल मीडिया पर खुद को उनकी गर्लफ्रेंड कहा था। रिया ने अमित शाह से सीबीआई जांच करवाने की मांग की थी। सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले ही रिया उनसे ब्रेकअप करके घर छोड़कर चली गई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput and rhea chakraborty's love story


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ElEsfl

No comments:

Post a Comment

Tata's COVID-19 test kit to detect Omicron variant gets IMCR nod: All you need to know about 'OmiSure'

The Indian Council of Medical Research on Wednesday announced that it has approved a kit designed to detect the Omicron variant of coronavir...