Wednesday, August 26, 2020

ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद जांच में शामिल हुई एनसीबी, जल्द रिया से पूछताछ संभव; आज भी सुशांत के करीबियों से पूछताछ रहेगी जारी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आज सीबीआई जांच का छठां दिन है। रिया चक्रवर्ती और सुशांत के बीच ड्रग्स को लेकर हुई चैट रिकॉर्ड के सामने आने के बाद पांचवीं जांच एजेंसी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) भी इस जांच में शामिल हो गई है। एनसीबी के डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने जल्द इस मामले में जांच शुरू करने की बात कही है। जिसके बाद माना जा रहा है कि अगले एक दो दिन में एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। इस बीच बुधवार को रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने ड्रग्स की थ्योरी को खारिज करते हुए कहा कि रिया इस मामले में किसी भी जांच से गुजरने को तैयार हैं। उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं ली है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया के वॉट्सऐप से डिलीट की गई चैट सीबीआई के साथ-साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को भी सौंपी है। इस चैट रिकॉर्ड को रिया के मोबाइल फोन से रिकवर किया गया है। इसे 10 अगस्त को ईडी ने जब्त किया था। ईडी ने जो चैट दी है उसमें रिया चक्रवर्ती कथित तौर पर ड्रग्स को लाकर बात करती हुई नजर आ रही हैं।

डिलीट चैट में इन बातों का जिक्र

  • रिया की डिलीट की गई चैट ईडी ने रिट्रीव की है। जिसमें हार्ड ड्रग एमडीएम का जिक्र है। यह पार्टी ड्रग है जो मुंबई में आसानी से मिलता है, खास तौर पर बी टाउन की पार्टीज और रेव पार्टीज में भी।
  • एक चैट में मिरांडा ने रिया से कहा- हैलो रिया, सारा स्टफ लगभग खत्म हो गया है।
  • एक और चैट में जया साहा ने रिया से यह कहा था- पानी, चाय या कॉफी में चार ड्रॉप्स डालकर उसे (संभवत: सुशांत को) देना है। फिर 40 मिनट लगेगा।


ड्रग्स कनेक्शन पर सुशांत की बहन ने यह कहा
रिया के ड्रग्स कनेक्शन पर बुधवार को सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर लिखा है कि ये अपराध है। सीबीआई को इस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए। हालांकि, रिया के वकील का दावा है कि रिया ने कभी भी नशा नहीं किया।

सिद्धार्थ पिठानी से रात डेढ़ बजे तक हुई पूछताछ

मंगलवार को सीबीआई टीम ने सुशांत की लाइफ से जुड़े 6 लोगों से पूछताछ की है। इनमें उनके रूममेट सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और केशव बचनेर, हाउसकीपिंग स्टाफ सेमुअल मिरांडा, पूर्व अकाउन्टेंट रजत मेवाती और सीए संदीप श्रीधर शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा रात डेढ़ बजे तक सिद्धार्थ पिठानी से सीबीआई की टीम ने सवाल जवाब किया है। आज फिर इनमें से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। सुशांत के सीए श्रीधर से 10 घंटे तक पूछताछ हुई है। केशव पहली बार इस पूछताछ का हिस्सा बना। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की 5 दिनों की अब तक हुई जांच में सिद्धार्थ पिठानी सबसे बड़ा संदिग्ध है। सीबीआई सिद्धार्थ पिठानी से 3 बार पूछताछ कर चुकी है।

रिया को अभी तक नहीं भेजा सीबीआई ने पूछताछ के लिए समन

सीबीआई टीम ने इसके अलावा अभिनेता का पोस्टमार्टम करने वाले दो डॉक्टर्स से भी बात की है। माना जा रहा है उनके पोस्टमार्टम से जुड़े तीन अन्य डॉक्टर्स से भी आज पूछताछ संभव है। इसके अलावा आज रिया और उसेक परिवार को समन भेजा जा सकता है। रिया के वकील सतीष मानशिंदे ने स्पष्ट किया है कि सीबीआई टीम ने अभी तक कोई भी समन रिया या उनके परिवार को नहीं भेजा है।

संदीप सिंह को समन भेजेगा ईडी
सुशांत सिंह राजपूत केस में उनके कथित दोस्त संदीप सिंह से जल्द पूछताछ होगी। ईडी संदीप सिंह को जल्द समन भेजेगा। सुशांत की मौत के बाद संदीप सिंह अचानक पिक्चर में आए थे और घर से लेकर पोस्टमार्टम हाउस में देखे गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई के डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई की टीम पिछले 6 दिनों से रुकी हुई है और यही सुशांत के केस से जुड़े लोगों को बुलाकार पूछताछ कर रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YzHrI8

No comments:

Post a Comment

Tata's COVID-19 test kit to detect Omicron variant gets IMCR nod: All you need to know about 'OmiSure'

The Indian Council of Medical Research on Wednesday announced that it has approved a kit designed to detect the Omicron variant of coronavir...