Monday, August 24, 2020

रिया ने भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर सुशांत के दिमाग में सुपर नैचुरल पावर भरा था, अभिनेता के फाइनेंस और करियर पर भी कर लिया था कंट्रोल

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के साथ पार्टियों में शामिल होने वाली एक कॉमन फ्रेंड ने उनके रिलेशनशिप को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। इस महिला मित्र ने नाम उजागर न करने की शर्त पर एक न्यूज चैनल से कहा कि दोनों के रिश्ते में कोई तो अजीब बात थी। साथ ही यह दावा भी किया कि रिया सुशांत को भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर उनके दिमाग में सुपर नैचुरल पावर भरा था और उन्होंने उनके फाइनेंस और करियर पर कंट्रोल कर लिया था।

टाइम्स नाउ से बातचीत में सुशांत-रिया की दोस्त ने कहा- रिया सुशांत को भगवान और भूत-प्रेत की कहानियां सुनाती थीं। इसे लेकर एक बार मेरी रिया से बहस भी हुई थी। क्योंकि मैंने उससे सवाल किया था कि वह इन सब बातों पर यकीन क्यों करती है?

वह कहती थी कि जहां हम जाते हैं, वहां की लाइट जलने-बुझने लगती है। तब मैंने उससे कहा कि मुंबई में इलेक्ट्रिसिटी की बहुत ज्यादा प्रॉब्लम है। इसकी वजह से ऐसा हो सकता है। मैं इन सब बातों पर यकीन नहीं रखती। लेकिन रिया बहस करने लगी। उसने मुझसे कहा कि मैं इन सब बातों में यकीन नहीं रखती और मुझे ये सब समझ नहीं आता। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसा कुछ होता नहीं है।

तबियत खराब हुई तो सुशांत के यहां जाना बंद करा दिया

इस दोस्त ने बताया कि उन्होंने कभी किसी तरह के सुपर नैचुरल पावर को फील नहीं किया था। लेकिन उस वक्त उनकी तबियत बहुत बिगड़ गई थी। इतनी कि वे बेड से भी नहीं उठ पा रही थीं। इसके चलते कुछ समय के लिए उन्होंने सुशांत के अपार्टमेंट पर जाना बंद कर दिया था।

रिया के पिता देते थे सुशांत को दवाई

सुशांत- रिया की दोस्त ने बताया कि जब पहली बार अभिनेता की तबियत बिगड़ी तो रिया ने अपने पिता से ही उन्हें दवा देने को कहा। उन्होंने उन्हें बताया कि सुशांत को बहुत खांसी हो रही है, जो ठीक नहीं हो रही है।

बकौल दोस्त- कई बार तो रिया ने सुशांत को दवा देने को कहा। हालांकि, सुशांत की हालत सुधर नहीं रही थी। यहां तक कि तेजी से उनकी दवाइयां बदली गईं, तब भी वे ठीक नहीं हो रहे थे। यह देखकर सभी लोग घबरा गए थे। सुशांत बहुत ज्यादा खांसता था। यह शायद वायरल की वजह से था या फिर उसे एलर्जी थी। उस घर में मुझे भी बहुत खांसी आती थी। क्योंकि मुझे धूल से एलर्जी है। दूसरी बात वह घर ओपन भी नहीं था।

सुशांत को दवाओं को हैवी डोज दिया गया

दोस्त ने बताया- सुशांत को जो दवा दी जाती थी, वह आमतौर पर वायरल में दी जाने वाली एंटीबायोटिक थी। लेकिन सुशांत के लिए इनका हैवी डोज दिया गया। जब मैंने बाद में यही दवा ली तो मुझे पता चला कि इनका असर कितना ज्यादा होता है और ये शरीर पर कितना बुरा प्रभाव डालती है।

सुशांत की बहन ने भी लगाया था भूत-प्रेत की कहानी सुनाने का आरोप

पटना पुलिस से पूछताछ में सुशांत की बहन मीतू सिंह ने भी यह आरोप लगाया था कि रिया ने भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर उनके भाई के मन में डर पैदा किया था और उनका घर बदलवा दिया था।

सुशांत केस में भूत प्रेत के कनेक्शन की ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

सुशांत सुसाइड केस:हाउस कीपर नीरज सिंह का खुलासा- सुशांत सर के पुराने मकान में कुछ दिक्कत थी, वहां रात में लिफ्ट चलने और ड्रम बजने की आवाजें सुनाई देती थीं

सुशांत की बहन का दावा:रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को पूरी तरह कंट्रोल कर लिया था, भूत-प्रेत की कहानियों से डराकर उनका घर तक बदलवा दिया था



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दोस्त ने यह दावा भी किया कि सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में उनकी तबियत बिगड़ गई थी, इसलिए उन्होंने कुछ समय के लिए वहां जाना बंद कर दिया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lcLh3x

No comments:

Post a Comment

Tata's COVID-19 test kit to detect Omicron variant gets IMCR nod: All you need to know about 'OmiSure'

The Indian Council of Medical Research on Wednesday announced that it has approved a kit designed to detect the Omicron variant of coronavir...