Saturday, October 3, 2020

सुशांत को ड्रग्स शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत देते थे, दिशा की मौत के बाद कम खाने लगे थे सुशांत, नाराज भी रहने लगे थे

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके कुक नीरज ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, हाउस कीपर दीपेश सावंत और रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक उन्हें ड्रग्स, खासकर मारिजुआना दिया करते थे। हालांकि, नीरज ने सुशांत की मौत से पहले वाली रात उनके बांद्रा स्थित घर में किसी भी तरह की पार्टी की बात से इनकार किया है।

दिशा की मौत के बाद कम खाने लगे थे सुशांत : नीरज

टाइम्स नाउ से बातचीत में नीरज ने बताया कि अपनी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत ने कम खाना शुरू कर दिया था। वे कहते हैं, "हालांकि, वे ठीक थे। वे नॉर्मली बातचीत कर रहे थे और डिप्रेस्ड दिखाई नहीं दे रहे थे। हमने कभी दिशा के बारे में नहीं सुना था और न ही उन्हें देखा था। सर, कुछ नाराज रहने लगे थे और कम खाने लगे थे।"

रिया नहीं कर रही थीं सुशांत के स्टाफ को कंट्रोल

नीरज ने उन आरोपों का खंडन भी किया, जिनमें कहा जा रहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनके फाइनेंस और हाउस स्टाफ को कंट्रोल कर रही थीं। सुशांत की मौत के बाद से लगातार चर्चा है कि रिया ने अभिनेता के कई स्टाफ मेंबर्स को हटाकर अपनी पसंद के सदस्यों को रख लिया था।

बकौल नीरज, "हमारे ऊपर ज्यादा दबाव नहीं था। हमारे लिए सर और मैम दोनों ही बराबर थे। अगर हम गलती करते थे तो वे (रिया) हम पर चिल्लाती थीं। लेकिन किसी तरह का दबाव नहीं बनाती थीं। सर ने उन्हें अधिकार दे रखा था। उन्होंने हमें मैम के इंस्ट्रक्शन फॉलो करने के लिए कहा था।"

14 जून के बारे में नीरज ने यह कहा

नीरज ने 14 जून के घटनाक्रम को याद करते हुए कहा, 'सुशांत सर को सुबह पानी मैंने दिया था, जबकि जूस केशव ने दिया था। सुबह 8 बजे के आसपास मैं सुशांत सर से आखिरी बार मिला था। सर उसके बाद कमरे में चले गए और बाहर नहीं आए।"

13 जून को रिया-सुशांत की मुलाकात का खंडन

नीरज ने इस बातचीत में कहा था कि सुशांत के घर पर 13 जून की शाम न कोई पार्टी हुई, न कोई आया और न ही वे घर से बाहर गए थे। रिया चक्रवर्ती भी 8 जून के बाद उनके घर पर कभी नहीं आईं। सीबीआई द्वारा उन्हें सरकारी गवाह बनाने के दावे को भी नीरज ने गलत करार दिया है। मीडिया के एक वर्ग में चल रहा है कि नीरज के कई दिनों से गायब हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा कि वे दिल्ली स्थित अपने घर में हैं और जांच एजेंसियों को सहयोग कर रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती ने नीरज को नौकरी पर रखा था

नीरज सिंह सुशांत के घर उनकी मौत से 8 महीने पहले से काम कर रहे थे। उन्हें रिया चक्रवर्ती ने ही नौकरी पर रखा था। नीरज से बिहार और मुंबई पुलिस पूछताछ कर चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नीरज सिंह सुशांत सिंह राजपूत की मौत से 8 महीने पहले से उनके कुक थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ireRQb

No comments:

Post a Comment

Tata's COVID-19 test kit to detect Omicron variant gets IMCR nod: All you need to know about 'OmiSure'

The Indian Council of Medical Research on Wednesday announced that it has approved a kit designed to detect the Omicron variant of coronavir...