Friday, October 2, 2020

प्रियंका चोपड़ा बोलीं- हमें शर्म से अपना सिर झुका लेना चाहिए कि हम अपनी महिलाओं के लिए कुछ भी करने में असफल रहे

उत्तर प्रदेश के हाथरस के बाद इसी राज्य के बलरामपुर में 22 साल की लड़की के गैंगरेप उसके साथ हुई बर्बरता पर प्रियंका चोपड़ा ने गुस्सा जताया है। एक्ट्रेस ने घटना पर रोष जताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, "बलरामपुर से और डराने वाली खबर...हर रेप सिर्फ दूसरा नंबर नहीं है। इसके पीछे एक परिवार होता है, जिसे हमेशा के लिए डर के साथ रहना होता है। हम में से हर एक को क्रूरता के इन बेरोकटोक कृत्यों के लिए शर्म से अपना सिर झुका लेना चाहिए कि हम अपनी महिलाओं के लिए कुछ भी करने में असफल रहे।"

हाथरस की घटना पर भी फूटा था गुस्सा

इससे पहले प्रियंका ने हाथरस में हुई गैंगरेप की घटना पर भी गुस्सा जताया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, "अनादर और दुर्व्यवहार, झुंझलाहट और गुस्सा, दुख और निराशा, ये इमोशंस बार-बार आ रहे हैं। ये बर्बरता बार-बार क्यों? हमेशा महिलाओं, युवा लड़कियों का रेप के बाद रेप होता है और हम रोते हैं, वे रोते हैं, फिर भी कोई चीख नहीं सुनता। नफरत क्यों? क्या पैरेंट्स अपने बेटों की परवरिश ऐसे कर रहे हैं? क्या कानून चीख पुकार पर मूक है? और कितनी निर्भया? और कितने साल?"

अनुष्का शर्मा ने जताई हैरानी

अनुष्का शर्मा ने भी बलरामपुर की घटना पर हैरानी जताई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, "बमुश्किल कुछ ही वक्त बीता था कि हमने एक और वीभत्स रेप के बारे में सुना। कौन-सी दुनिया के राक्षस है ये, जो सोचते हैं कि वे युवा जिंदगी के साथ ऐसा कर सकते हैं। यह समझ से परे है, परेशान करने वाला है। क्या इन लोगों के दिमाग में कोई डर है? एक सोसाइटी के तौर पर हम उनके अंदर कैसे डर भर सकते हैं और हमारी महिलाओं को सुरक्षित कर सकते हैं?"

अनुष्का शर्मा भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म अयोध्या में हुआ था। हालांकि, उनकी परवरिश बेंगलुरु में हुई है। क्योंकि उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा के ट्रांसफर के चलते परिवार वहां शिफ्ट हो गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रियंका का चोपड़ा का बचपन उत्तर प्रदेश के बरेली में बीता है। उनके पिता कैप्‍टन डॉ. अशोक चोपड़ा की पोस्टिंग बरेली में होने पर पूरा परिवार यहां शिफ्ट हो गया था। यहीं के सेंट मारिया गोरिटी कॉलेज से प्रियंका की कुछ पढ़ाई भी हुई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GifiPU

No comments:

Post a Comment

Tata's COVID-19 test kit to detect Omicron variant gets IMCR nod: All you need to know about 'OmiSure'

The Indian Council of Medical Research on Wednesday announced that it has approved a kit designed to detect the Omicron variant of coronavir...