Friday, October 2, 2020

शक्तिमान पर 3 फिल्मों की सीरीज ला रहे हैं मुकेश खन्ना, घोषणा करते हुए बोले- जो कुछ बनेगा वो कृष- रा वन से बड़ा होगा

टीवी सीरीज शक्तिमान पर अब फिल्म बनने जा रही है। मुकेश खन्ना ने शक्तिमान की कहानी पर 3 हिस्सों में फिल्म बनाने की घोषणा की है। मुकेश ने इंस्टाग्राम पर कहा मुकेश ने कहा - ये मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। शक्तिमान हमेशा से पहला इंडियन सुपरहीरो था, है और हमेशा रहेगा।

मुकेश मानते हैं शक्तिमान को सुपर टीचर

मुकेश ने आगे बताया कि मैं खुद शक्तिमान को एक सुपर टीचर कहता हूं। मैं खुश हूं कि अब हम एक धमाके के साथ वापसी कर रहे हैं। यह एक सदाबहार और समकालीन कहानी है। हर दशक में, हर सदी में अंधेरा कोशिशें करता रहता है कि वह सच के उजाले को दबाने की कोशिश करता है। लेकिन आखिर में सच की ही जीत होती है।

अगले साल शुरू होगी शूटिंग

इस ट्रायोलॉजी की पहली फिल्म की शूटिंग अगले साल जून के बाद शुरू होगी। इस फिल्म में पहले की ही तरह शक्तिमान के एडवेंचर दिखाए जाएंगे। जबकि टाइटल सेम रहेगा। शक्तिमान 1997 से लेकर 2005 तक दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ था। जिसकी री-टेलीकास्ट लॉकडाउन के दौरान किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mukesh Khanna is making series of 3 films on Shaktimaan, said that whatever will be made will be bigger than Krish and Ra One


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3naF5tY

No comments:

Post a Comment

Tata's COVID-19 test kit to detect Omicron variant gets IMCR nod: All you need to know about 'OmiSure'

The Indian Council of Medical Research on Wednesday announced that it has approved a kit designed to detect the Omicron variant of coronavir...