Saturday, July 18, 2020

नानावटी में भर्ती ऐश्वर्या-आराध्या की हालत में सुधार, दोनों को अमिताभ-अभिषेक वाली वीआईपी विंग में शिफ्ट किया गया

शुक्रवार देर रातमुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या को आइसोलेशन वार्ड की उसी वीआईपी विंग में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनके ससुर अमिताभ बच्चन और पति अभिषेक बच्चन का इलाज चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अस्पताल लाते वक्त ऐश्वर्या को तेज और आराध्या को हल्का बुखार था। हालांकि, अब दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

इलाजके बाद बुखार कम हुआ

सूत्र ने बताया कि अस्पताल में ट्रीटमेंट देने के बाद ऐश्वर्या का बुखार कम हुआ है और उनके गले का इन्फेक्शन भी पहले से बेहतर है। उनकी हालत स्थिर है। दूसरी ओर आराध्या का बुखार लगभग चला गया है। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में डॉ. बर्वे और डॉ. अंसारीकी निगरानी में रखा गया है। ये दोनों डॉक्टर ही लंबे समय से बच्चन परिवार के मेडिकल कंसल्टेंट हैं।

शुक्रवार को बिगड़ी थी ऐश्वर्या-आराध्या की तबीयत

ऐश्वर्या और आराध्या बीते रविवार (12 जुलाई) कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। हालांकि, उनमें हल्के लक्षण थे और उन्होंने किसी भी तरह की परेशानी से इनकार किया था। उन्हें उस समय न तो बुखार आया और न ही सांस लेने में तकलीफ थी। इसलिए कोविड-19 के क्वारैंटाइन नियमों के अनुसार उन्हें घर पर ही रखने का फैसला किया गया था।

शुक्रवार को अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवार चिंता में पड़ गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया गया। शाम करीब 6 बजे पहले आराध्या को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद 8:30 बजे ऐश्वर्या को। ऐश्वर्या को सांस लेने में भी तकलीफ बताई जा रही थी, ऐसे मेंउनका सीटी स्कैन किया गया था।

लक्षणों के हिसाब से बच्चन परिवार

  • एंटीजन टेस्ट में बीते शनिवार को पॉजिटिव पाए गए अमिताभ में कोराना के हल्के लक्षण थे। उन्हें बुखार भी था और उनका ऑक्सीजन लेवल भी गिरा हुआ था।
  • अभिषेक बच्चन पूरी तरह से एसिम्प्टोमैटिक पाए गए और उनके लक्षण जाहिर नहीं हुए। इसके बावजूद एहतियातन वे अस्पताल में भर्ती हो गए।
  • बीते रविवार को ऐश्वर्या और आराध्या के लक्षण भी एसिम्प्टोमैटिक थे और उन्हें कोई परेशानी नहीं थी। पूरे परिवार में सिर्फ जया ही दो बार टेस्ट में निगेटिव पाई गईं।
  • जया के अलावा अमिताभ की बेटी श्वेता, उनकी नातिन नव्या नंदा और नाती अगस्त्य नंदा की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। साथ ही उनके 26 स्टाफ मेंबर्स की स्वाब टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी।

आज अस्पताल में अमिताभ-अभिषेक का 8वां दिन

अमिताभ और अभिषेक को अस्पताल में भर्ती हुए 7 दिन बीत चुके हैं। बीते शनिवार हल्के लक्षण दिखने के बाद 77 साल के अमिताभ को नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।44 साल के अभिषेक खुद कार चलाकर उन्हें हॉस्पिटल ले गए थे। दोनों ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर पर साझा की थी।

अमिताभ ने लिखा था, ‘‘मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। अस्पताल में भर्ती हो चुका हूं। मेरे परिवार और स्टाफ के लोगों का टेस्ट हुआ है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से गुजारिश है कि वे अपना टेस्ट कराएं।’’

इसी तरह अभिषेक ने भी पिता और अपने कोविड पॉजिटिव होने की खबर फैन्स को दी थी और पैनिक न होने की अपील भी की थी। उन्होंने लिखा था, ‘‘आज हम दोनों, मेरे पिता और मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हम दोनों को हल्के लक्षण थे, जिसके बाद हम अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। हमने सभी जरूरी अथॉरिटीज को जानकारी दे दी है और हमारे परिवार औरस्टॉफ के सदस्यों का टेस्ट कराया जा रहा है। मैं सभी से शांत रहने और पैनिक न फैलाने की गुजारिश करता हूं। धन्यवाद।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जबकि जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर में ही आइसोलेट किया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30lJf7H

No comments:

Post a Comment

Tata's COVID-19 test kit to detect Omicron variant gets IMCR nod: All you need to know about 'OmiSure'

The Indian Council of Medical Research on Wednesday announced that it has approved a kit designed to detect the Omicron variant of coronavir...