Saturday, July 18, 2020

सुशांत को ट्रिब्यूट देना चाहती हैं एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, एकता कपूर को पवित्र रिश्ता शो का दूसरा सीजन बनाने के लिए किया अप्रोच

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से ऊपर बीत चुका है लेकिन उनके करीबी अभी भी उनके जाने के गम से उबर नहीं पाए हैं। सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का भी यही हाल है।

वह उन्हें ट्रिब्यूट देना चाहती हैं तभी उन्होंने एकता कपूर को अप्रोच किया है। दरअसल, अंकिता ने एकता से बात कर यह इच्छा जताई है कि वह सीरियल पवित्र रिश्ता का दूसरा सीजनबनाएं।

अंकिता का मानना है कि पवित्र रिश्ता सुशांत के दिल के बेहद करीब था। इसी शो से उनके करियर को नई ऊंचाई मिली थी। ऐसे मेंअगर शो का दूसरा सीजन बनाया जाए तो सुशांत के लिएइससे बेहतर ट्रिब्यूट कुछ नहीं होगा।

एकता ने मानी बात: रिपोर्ट के मुताबिक,एकता को अंकिता काआइडिया पसंद आया है। उन्होंने अपनी राइटर टीम के साथ शो के दूसरे सीजन को लेकर ब्रेनस्टॉर्मिंग शुरू कर दी है। वह पर्सनली इस प्रोजेक्ट में इंटरेस्ट लेकर यह देख रही हैं कि दूसरे सीजन में शो को कैसे आगे बढ़ाया जाए।एकता इससे पहले हम पांच, कसौटी जिंदगी के और नागिन जैसे सुपरहिट शोज के सीक्वल बना चुकी हैं।

2009 में प्रसारित हुआ था शो: पवित्र रिश्ता में सुशांत ने मानव तो अंकिता ने अर्चना की भूमिका निभाई थी। दोनों ने मिडिल क्लास कपल की जद्दोजहद को इतनी सादगी से छोटे परदे पर उतारा था कि शो सुपरहिट साबित हुआ। इस शो के कुल 1424 एपिसोड प्रसारित हुए थे और अंतिम एपिसोड 25 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था।

शो के दौरान ही करीब आए थे सुशांत-अंकिता: सुशांत और अंकिता की नजदीकियां भी इसी शो के दौरान बढ़ी थीं। वह तकरीबन छह साल रिलेशनशिप में रहे थे लेकिन 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

शो के बाद सुशांत को बॉलीवुड में अभिषेक कपूर की काय पो छे से ब्रेक मिल गया था। वहीं, अंकिता टेलीविजन पर ही एक्टिव रहीं। उन्हें अपना बॉलीवुड ब्रेक 2019 में मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से मिला था। इसके बाद वह फिल्म बागी 3 में भी नजर आईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ankita Lokhande approaches Ekta Kapoor to make Pavitra Rishta 2 as tribute to Sushant Singh Rajput


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hgzsGV

No comments:

Post a Comment

Tata's COVID-19 test kit to detect Omicron variant gets IMCR nod: All you need to know about 'OmiSure'

The Indian Council of Medical Research on Wednesday announced that it has approved a kit designed to detect the Omicron variant of coronavir...