Saturday, August 1, 2020

एक्स-गर्लफ्रेंड ने कहा, 'सुसाइड को गलत मानते थे सुशांत, कहते थे मुझे ऐसा ख्याल आया तो 15 मिनट में खुद को ठीक कर लूंगा'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 45 दिन बीत चुके हैं। पुलिस उनकी मौत के कारणों का पता लगाने में अब तक जुटी है। एक तरफ मुंबई पुलिस जांच कर रही है तो दूसरी तरफ सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी की एफआईआर के बाद बिहार पुलिस भी जांच में जुट गई है। इस बीच सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी कई मीडिया इंटरव्यू में उन्हें लेकर कई सारी बातें शेयर कर रही हैं।

सुसाइड को गलत मानते थे सुशांत

हाल ही में आजतक को दिए इंटरव्यू में अंकिता ने कहा, ‘मुझे पता नहीं कहां से सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात शुरू हुई लेकिन मैं नहीं मानती कि ऐसा कुछ था, वह मजबूत इंसान थे। एक दिन हम किसी के सुसाइड के बारे में बात कर रहे थे, सुशांत ने मुझसे कहा था, अगर मेरे दिमाग में ऐसे ख्याल आए तो मैं 15 मिनट में खुद को ठीक कर लूंगा। वो कहता था कि सुसाइड बहुत ही गलत चीज है।’

'सुशांत डिप्रेस रहने वाले लोगों में से नहीं थे'

इससे पहले रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में अंकिता ने कहा था, ‘सुशांत ऐसे इंसान नहीं थे जो कि सुसाइड कर लें। हमने साथ में इससे बुरी स्थितियों का सामना किया था। वह खुशमिजाज इंसान थे। जहां तक मैं उन्हें जानती थी, वो डिप्रेस रहने वाले लोगों में नहीं थे। मैंने उनके जैसे इंसान नहीं देखा। वो अपने सपनों को डायरी में लिखा करते थे। अगले पांच साल का प्लान तैयार रखते थे कि आगे उन्हें क्या करना है। पांच साल बाद वो उन सपनों को पूरा कर चुके होते थे। जब उनके नाम के साथ डिप्रेशन जैसा शब्द जुड़ता है तो बहुत दुख होता है। उन्हें बाइपोलर कहना तो और भी बड़ी बात है।’

चार साल से टच में नहीं थे अंकिता-सुशांत

अंकिता ने एक इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया था कि 2016 में ब्रेकअप हो जाने के बाद वो और सुशांत टच में नहीं थे। अंकिता के पास सुशांत का फोन नंबर भी नहीं था। अंकिता ने कहा था, 'हम जानते थे कि पहले जैसे एक-दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे इसलिए चार साल से टच में भी नहीं थे। वो अपनी जिंदगी में खुश थे और मैं अपनी'। सुशांत-अंकिता 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों लिव-इन में थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ankita Lokhande recalls conversation about suicide she had with Sushant Singh Rajput: ‘He believed it is a terrible thing’


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jYkck1

सुशांत की मौत के मुद्दे पर बिहार और महाराष्ट्र में टकराव; सीबीआई अपने हाथ में क्यों नहीं ले रही जांच?

भारत में जब भी आपराधिक मामलों में जांच की बात होती है तो अकसर लोग सीबीआई से जांच की मांग करते हैं। जहां भी विवाद बढ़ता है, सीबीआई जांच की मांग होने लगती है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगा ली थी। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह खुदकुशी है, तो कुछ मौत को संदिग्ध बता रहे हैं। इस पर सियासत भी गरमा गई है। बिहार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह रहे हैं कि सुशांत के पिता ने चाहा तो सीबीआई जांच की सिफारिश की जा सकती है।

इस मामले में महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार की भूमिका स्पष्ट है। वह इस मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस से कराने पर अड़ी है। यानी महाराष्ट्र सरकार नहीं चाहती कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। सवाल यह है सीबीआई जांच की मांग क्यों हो रही है? इससे क्या हो जाएगा? क्या सीबीआई खुद भी इस मामले की जांच अपने हाथ में ले सकती है?

सुशांत सिंह की मौत पर सियासत क्यों बढ़ रही है?

  • सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे। उनकी मौत बिहार में इसी साल संभावित विधानसभा चुनावों में प्रमुख मुद्दा बन सकता है। चूंकि, मौत मुंबई में हुई, इस वजह से निशाने पर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की सरकार है।
  • सुशांत के पिता केके सिंह ने पिछले दिनों पटना में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद बिहार पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस समय बिहार पुलिस मुंबई में है। उसने सुशांत की बहन सहित कुछ लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
  • आरोप लग रहे हैं कि बिहार पुलिस को महाराष्ट्र की पुलिस सहयोग नहीं कर रही। महाराष्ट्र में भाजपा प्रमुख विपक्षी दल है और बिहार के साथ-साथ केंद्र में सत्ता में है। इस वजह से महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर दोषियों को बचाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
  • यह दिखाने की कोशिश हो रही है कि महाराष्ट्र पुलिस एक बिहारी अभिनेता को न्याय नहीं दे सकती। नीतीश कुमार ने कहा कि यदि सुशांत के पिता चाहेंगे तो सीबीआई जांच की सिफारिश की जा सकती है। वहीं, उद्धव ने भी साफ कर दिया है कि वो सीबीआई जांच नहीं कराएंगे।
  • अभिनेता शेखर सुमन ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। वे सोशल मीडिया पर भी कैम्पेन चला रहे हैं। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि सुशांत सिंह ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उनकी हत्या हुई है। वे सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

सीबीआई जांच पर महाराष्ट्र सरकार को क्या आपत्ति है?

  • महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का कहना है कि मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसकी जांच सही दिशा में है। जांच सीबीआई को सौंपने का सवाल ही नहीं उठता। जल्द ही नतीजे सामने आएंगे।
  • अब तक महाराष्ट्र पुलिस ने फिल्म निर्माता महेश भट्ट, फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, निर्देशक-निर्माता संजय लीला भंसाली और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा सहित 41 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
  • सुशांत की मौत की जांच अगर सीबीआई को सौंपी जाती है, तो इसका मतलब यह निकलेगा कि महाराष्ट्र पुलिस की जांच सही दिशा में नहीं है। आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है।
  • सुशांत के रिश्तेदार और बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह ने कहा- महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। जांच सिर्फ औपचारिकता है। हमें अब उन पर भरोसा नहीं है।

अब तक सीबीआई ने जांच अपने हाथ में क्यों नहीं ली?

सीबीआई ऐसे ही किसी मामले की जांच अपने हाथ में नहीं ले सकती। इसके लिए प्रक्रिया निर्धारित है। केंद्रीय जांच एजेंसी सुशांत की मौत की जांच तभी कर सकती है, जब...

  • महाराष्ट्र सरकार सीबीआई से जांच करने को कहेगी और केंद्र सरकार इसकी मंंजूरी देगी। आम तौर पर केंद्र सरकार राज्य सरकार के अनुरोध पर जांच एजेंसी से कमेंट लेती है और उसके बाद ही जांच के लिए नोटिफिकेशन जारी होता है।
  • राज्य सरकार दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट (डीएसपीई) एक्ट के सेक्शन 6 के तहत सहमति का नोटिफिकेशन जारी करती है। इस पर केंद्र सरकार डीएसपीई एक्ट के सेक्शन 5 के तहत नोटिफिकेशन इश्यू करती है।
  • सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट भी सीबीआई को इस तरह की जांच के आदेश दे सकते हैं। हालांकि, अलख प्रिया ने सुप्रीम कोर्ट से इस संबंध में अनुरोध किया था, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। उन्हें कहा गया कि सीबीआई जांच की मांग बॉम्बे हाईकोर्ट से की जाए।

भाजपा ही सीबीआई जांच की मांग कर रही है, और केंद्र में भी उसकी सरकार है। ऐसे में देरी क्यों?

  • दरअसल, कानून-व्यवस्था राज्यों का अधिकार क्षेत्र है। केंद्र सरकार किसी भी राज्य सरकार के अनुरोध के बिना मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश नहीं दे सकती।
  • राज्य सरकार ने यदि अनुरोध किया तो भी केंद्र सरकार पहले सीबीआई से पूछती है कि क्या वह मामले की जांच कर सकती है। उसके कमेंट के बाद ही नोटिफिकेशन जारी होता है।

सीबीआई आम तौर पर भ्रष्टाचार के केस की जांच करती है, तो क्या वह संदिग्ध मौत की जांच भी कर सकती है?

बिल्कुल कर सकती है। सीबीआई एक व्यापक केंद्रीय जांच एजेंसी है। ये भ्रष्टाचार से लेकर किसी भी गंभीर किस्म के अपराध की जांच कर सकती है। सीबीआई में हर तरह के अपराध के लिए तीन अलग-अलग डिवीजन हैं। ये ही अलग-अलग अपराधों की जांच करते हैं। यह तीन विभाग हैं-

  • एंटी-करप्शन डिवीजनः केंद्र सरकार, सरकारी कंपनियां, भारत सरकार के मालिकाना हक वाले निगम या अन्य संस्थाओं में कर्मचारियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 के मामलों की जांच करता है। यह सबसे बड़ा डिवीजन है और देश के प्रत्येक राज्य में इसकी शाखा है।
  • इकोनॉमिक ऑफेंस डिवीजनः सीबीआई का यह डिवीजन बड़े वित्तीय घोटाले और गंभीर किस्म के आर्थिक धोखाधड़ी की जांच करता है। इसके तहत फेक करेंसी, बैंक घोटाले और साइबर क्राइम आते हैं।
  • स्पेशल क्राइम डिवीजनः आईपीसी के तहत गंभीर, संवेदनशील और संगठित अपराध की जांच करता है। राज्य सरकार के अनुरोध या सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट्स के आदेश पर भी जांच यही डिवीजन करता है। यदि सौंपी जाती है तो यह डिवीजन ही सुशांत की मौत की जांच करेगा।

सीबीआई की जांच राज्य पुलिस की जांच से अलग क्यों?

  • जांच के तरीके में कोई खास बदलाव नहीं होता। लेकिन, राज्यों की पुलिस के पास कई तरह के और कई स्तर के काम होते हैं। ऐसे में स्थानीय प्रभाव पैदा करने वाले फेक्टर भी हावी रहते हैं।
  • ऐसे में माना जाता है कि राज्य की पुलिस मामले की जांच को प्रभावी ढंग से नहीं कर सकेगी। उस पर दबाव होता है। उसकी क्षमताएं भी केंद्रीय जांच एजेंसी के मुकाबले कम होती हैं।
  • लेकिन, सीबीआई की जांच भी दबाव-प्रभाव से मुक्त नहीं है। सीबीआई को स्वायत्तता देने की मांग बहुत पुरानी है। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में उसकी तुलना पिंजरे में बंद तोते से भी की थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput Death CBI Enquiry | Bihar Nitish Kumar Vs Uddhav Thackeray Government, Know Why demand for CBI investigation in Sushant Singh's death?


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39MHYuP

UPPSC PCS Mains 2019 new examination dates declared; check uppsc.up.nic.in for details

The Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) has released revised dates for PCS Mains 2019 examination on its website uppsc.up.nic.in.

According to a report by Careers 360, the commission has also postponed the RFO and RO 2019 Mains exam. The UPPSC PCS 2019 Mains exam will now be conducted on 22 September, while UPPSC RO/RFO 2019 Mains exam will be held on 15 October.

The report said that the UPPSC has postponed PCS/ RFO/ RO 2019 examinations due to weekly lockdown in Uttar Pradesh as per the orders from the state government.

As per a report by Jagran Josh, the commission was initially scheduled to hold the PCS 2019 Exam on 25 July. It later postponed it to 25 August. The RFO Mains 2019 Exam was to be held on 19 September.

The UPPSC PCS Mains exam is held in offline mode in a descriptive format. The exam is usually conducted for a week.

Students have to appear for Hindi, Essay Writing, four papers of General Studies. There are also two optional subjects. Each paper is of 3 hours. Candidates are selected on the basis of their performance in Prelims, Mains and Interview.

The Uttar Pradesh Public Service Commission conducts UPPSC PCS/ RFP/ RO exams for the recruitment of candidates for various positions in the state government.

The commission has also released the UPPSC PCS 2020 application withdrawal link. Applicants can withdraw the form by 10 August.



from Firstpost India Latest News https://ift.tt/2Xgx0Zn

कॉमेडी और क्राइम के इर्द-गिर्द बुना गया कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस' का ताना-बाना, गजराज राव और विजय राज ने फिर की जबरदस्त एक्टिंग

अवधि- 2 घंटे 12 मिनट
डायरेक्टर- राजेश कृष्णन
रेटिंग- 3/5
कलाकार- कुणाल खेमू, रसिका दुग्गल, गजराज राव, विजय राज और रणवीर शौरी।

कहां देखें- ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर

कहानी:
नंदन (कुणाल खेमू) जो कि प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाला एक आम आदमी है, उसके हाथ एक रात पैसों से भरा सूटकेस लगता है, जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है। जहां पैसों के अभाव में नंदन और उसका परिवार जैसे-तैसे गुजारा कर रहा होता है, वहीं अब इस सूटकेस के हाथ लगने के बाद नंदन बड़े-बड़े सपने देखने लगता है। उस बैग को अपने घर ले आता है और उसे छुपाने की जद्दोजहद में लगा रहता है।

दूसरी तरफ मंत्री पाटिल जिसकी भूमिका गजराज राव ने निभाई है, वो बैग की हर संभव तलाश करवाता है और अपने विश्वासपात्र पुलिस वाले रणबीर शौरी को काम पर लगा देता है। वहीं विजय राज भी इस बैग के पीछे हैं। क्या नंदन इन पैसों से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना पाता है या यह बैग और पैसे पाटिल के हाथ लग जाते हैं। इस बात का पता फिल्म देखने पर ही चलेगा।

रिव्यू:
डायरेक्शन की अगर बात की जाए तो राजेश कृष्णन का निर्देशन सटीक है। फिल्म में एक आम आदमी की व्यथा और करप्शन दोनों को ही कॉमेडी के ताने-बाने में गूंथा गया है। साथ ही फिल्म में ह्यूमर और क्राइम को भी बेहतरीन तरीके से पिरोया गया है। मिनिस्टर के रोल में गजराज राव अपने सटीक अभिनय के लिए एकबार फिर तारीफ के हकदार हैं, वहीं कुणाल खेमू ने एक आम आदमी की तकलीफ को बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया है।

कुणाल खेमू की पत्नी के किरदार में रसिका दुग्गल नजर आई हैं, जिन्होंने मिडिल क्लास हाउस वाइफ का किरदार बखूबी निभाया है। रणवीर शौरी ने इस फिल्म में पुलिस वाले का किरदार निभाया है। इस किरदार में वे काफी बेबाक और मजेदार लग रहे हैं। लोकल डॉन के रूप में विजय राज भी अपनी मजेदार एक्टिंग से दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।

क्यों देखे?
यह फिल्म ह्यूमर से भरी हल्की-फुल्की कॉमेडी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Review of Film Lootcase, directed by Rajesh Krishnan, Features Kunal Khemu and Rasika Dugal in lead roles with Vijay Raaz, Ranvir Shorey and Gajraj Rao in supporting roles


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39Sw56r

भाजपा विधायक अतुल भातखलकर का आरोप-सुशांत मामले के तार महाराष्ट्र के एक युवा मंत्री से जुड़े; अमित शाह को भेजा पत्र

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल भातखलकर ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में भातखलकर ने लिखा है कि इस तरह की अफवाह है कि मुंबई में रहने वाले महाराष्ट्र सरकार के एक युवा मंत्री के हित उस मामले से जुड़े ही सकते हैं। इसीलिए लोगों को संदेह है कि मुंबई पुलिस इस मामले की ठीक से छानबीन नहीं कर रही है।

इस मामले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। इसमें वे सीबीआई जांच की मांग करते हुए सुने जा सकते हैं।

पूर्व सीएम ने भी की है सीबीआई जांच की मांग

इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा कि बड़ी संख्या में लोग चाहते हैं कि सुशांत की मौत के मामले की छानबीन केंद्रीय जांच ब्यूरो करे, लेकिन राज्य सरकार की इच्छा ऐसी नहीं है, ऐसे में कम से कम प्रवर्तन निदेशालय को मामला दर्ज कर पैसे के हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों की जांच करनी चाहिए। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी लंबे समय से सुशांत की आत्महत्या के मामले की छानबीन करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि यह हत्या का मामला हो सकता है।

परिवार चाहेगा तो होगी इस मामले की सीबीआई जांच: बिहार सरकार

इस मामले की सीबीआई जांच करवाने को लेकर बिहार से भी आवाज बुलंद हो रही है। शनिवार को बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि अगर सुशांत का परिवार चाहेगा तो निश्चित रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीबीआई जांच के लिए कहेंगे, लेकिन परिवार चाहेगा तभी। झा ने कहा कि सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई है। बिहार पुलिस मुंबई में है। मामले की जांच कर रही है। जो बात एफआईआर में है जांच उसी दिशा में आगे बढ़ रही है। अगर सुशांत के पिता कहते हैं कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए तो मुख्यमंत्री जरूर इसके लिए पहल करेंगे।

रामविलास पासवान ने सीबीआई जांच की मांग की

सुशांत केस में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस केस को लेकर दो राज्यों- बिहार और महाराष्ट्र के बीच टकराव हो रहा है। उधर, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी कहा भाजपा को ऐसा लगता है कि मामले की जांच सीबीआई को करनी चाहिए। क्योंकि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की जांच में रोड़े अटका रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल भातखलकर महाराष्ट्र विधानपरिषद् के सदस्य हैं-फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EGl0Kf

Bakri Eid 2020 date: Festival to be celebrated on 1 August; here's all you need to know about its significance

Eid al-Adha or Bakri-Id/ Bakr Eid is one of two Eids celebrated by Muslims annually, the other one being Eid al-Fitr. The latter means the ‘festival of breaking the fast’, and is celebrated at the end of Ramadan. Eid al-Adha, on the other hand, is the feast of the sacrifice and is observed two months later, coinciding with the end of Hajj, which is the annual Islamic pilgrimage to Mecca in Saudi Arabia.

Significance

Eid al-Adha commemorates the story in the Quran of Allah appearing before Ibrahim in a dream and commanding him to sacrifice his son as an act of obedience.

According to beliefs, as Ibrahim was about to go through with the sacrifice, Allah stepped in and stopped his hand. Instead, he was given a sheep or ram in place of his son. A version of the story also appears in the Book of Genesis in the Old Testament, a CNN report mentions.

How Muslims celebrate the festival

The report adds that to commemorate God's test of Ibrahim, many Muslim families have an animal slaughtered and distribute the meat to neighbours, and to the poor. Families begin their day with prayers, celebrate with relatives and friends and also visit the graves of loved ones.

A Times Now report states that Eid al-Adha is celebrated on the 10th day of Dhu al-Hijjah (the 12th and last month of the Islamic calendar) and depends on the sighting of the moon.

Bakri Eid to be celebrated on 1 August this year

The report mentions that Saudi Arabia has announced 31 July to be the date of Eid al-Adha or Bakri Eid this year. However, India will celebrate it the next day as the Shahi Imam of Delhi's Jama Masjid, Syed Ahmed Bukhari said that Eid al-Adha will be celebrated on 1 August as the moon was not sighted on Tuesday night.

However, as per the report, Kerala will celebrate the festival on 31 July.

Restrictions due to COVID-19

This year, the festival will be celebrated amidst the coronavirus pandemic, when most state governments have barred religious and social gatherings. The COVID-19 pandemic has also had an impact on the sale and purchase of animals. According to a report in the Times of India, goat sellers were banned from Delhi's Meena Bazaar this year to prevent congestion due to social distancing norms. The sale of goats has also been impacted due to travel curbs and loss of livelihoods, states the report.

According to news agency PTI, the Maharashtra government is planning to set up an online mechanism for the sale and purchase of goats. According to the news agency, state minister Aslam Sheikh has said that gathering of people for 'qurbani' (sacrifice) of goats will be prohibited.

Markets will only be allowed on open ground and no celebrations will be permitted in containment zones, the minister added.

With inputs from agencies



from Firstpost India Latest News https://ift.tt/3fQNEWT

Schools in Andhra Pradesh to reopen on Teachers' Day; special kits with face masks to be given to students

The Andhra Pradesh government has decided to reopen schools across the state from 5 September.

According to a report by the Indian Express, Andhra Pradesh chief minister YS Jagan Mohan Reddy has instructed officials to be prepared for reopening of schools on the date.

The directive came with a condition that mentioned, "hopefully the situation will be normal by then."

The day of reopening of schools in Andhra coincides with Teachers' Day.

The chief minister has instructed the officials to be geared up for the launch of YSR Vidhya Kanuka on the same day, reported India Today.

Students will be given a kit containing a schoolbag, text and notebooks, cloth for three pairs of uniform, a pair of shoes, two pairs of socks and a belt.

The report said that the kit will also have face masks and the Reddy has proposed that students will be trained on how to use them.

The Board of Intermediate Education in Andhra Pradesh (AP BIE) had last month sought suggestions from students, teachers and parents on some of the important issues including the syllabus, reopening of schools, working days and the teaching method. All the stakeholders were asked to revert by the end of July.

There has been a spike in COVID-19 cases in Andhra Pradesh. The state has so far reported nearly 1,41,000 confirmed cases of coronavirus. The deadly virus has claimed lives of about 1,350 people in the state.



from Firstpost India Latest News https://ift.tt/3jX7kdY

Oxford COVID-19 vaccine: Panel recommends that DCGI grant Serum Institute permission for human trials

New Delhi: A subject expert committee on COVID-19 on Friday recommended to the country's drug regulator that permission be granted to Serum Institute of India (SII) for conducting the second and third phases of human clinical trials of the Oxford vaccine candidate.

The recommendations of the committee at the Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO) have been sent to the Drugs Controller General of India (DCGI) for approval, highly-placed sources told PTI.

They said that the SII had submitted a revised proposal on Wednesday after the expert panel on Tuesday, following deliberations over its application, had asked it to revise its protocol for the trials besides seeking some additional information.

"An urgent meeting was held by the subject expert committee on COVID-19 on Friday to consider SII's application. Following deliberation, it has recommended that permission be granted for the phase 2 and 3 human clinical trials of the potential vaccine developed by the Oxford University - Covishield," an official source said.

According to the revised proposal, 1,600 people aged above 18 will participate in the trials across 17 selected sites including AIIMS Delhi, BJ Medical College, Pune, Rajendra Memorial Research Institute of Medical Sciences (RMRIMS) Patna, Post Graduate Institute of Medical Education and Research in Chandigarh, AIIMS Jodhpur, Nehru Hospital in Gorakhpur, Andhra Medical College in Visakhapatnam and JSS Academy of Higher Education & Research in Mysuru.

"According to the application, it would conduct an observer-blind, randomised controlled study to determine the safety and immunogenicity of Covishield in healthy Indian adults," the source said.

The DCGI on Tuesday had asked SII to clearly define Phase 2 and Phase 3 part of the protocol and resubmit their application for the evaluation by the committee.

The panel has also recommended that the clinical trial sites which have been proposed for the study be distributed pan-India.

SII, which has partnered with AstraZeneca for manufacturing the Oxford vaccine candidate for COVID-19, had submitted its first application to the DCGI on Friday seeking permission for conducting phase 2 and 3 trials of Covishield.

Initial results of the first two-phase trials of the vaccine conducted in five trial sites in the UK showed it has an acceptable safety profile and homologous boosting increased antibody responses, the source said.

To introduce the vaccine, SII, the world's largest vaccine maker by number of doses produced and sold, has signed an agreement to manufacture the potential vaccine developed by the Jenner Institute (Oxford University) in collaboration with British-Swedish pharma company AstraZeneca.



from Firstpost India Latest News https://ift.tt/33grvNW

गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए समन भेजेगा ईडी, संदिग्ध लेनदेन और बैंक खातों की जांच होगी

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन्हें समन भेजने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह समन उन्हें अगले सप्ताह भेजा जाएगा। रिया से संदिग्ध लेनदेन के बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही उनके बैंक खातों की जांच भी की जाएगी।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय यह पता लगाएगा कि कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ में न होने के बावजूद रिया की कमाई कहां से हो रही थी। उनके खर्चे कौन उठा रहा था? निदेशालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि यह केस मनी लॉन्ड्रिंग का है और वे सिर्फ गैरकानूनी तरीके से पैसों के लेनदेन के एंगल से ही जांच करेंगे। इसका सुशांत के सुसाइड या मर्डर क्राइम से कोई लेना नहीं है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी सुशांत के बैंक खातों के गलत तरह से संचालन और उनके पैसों के गलत तरीके से इस्तेमाल के आरोपों की जांच करेगा। साथ ही इस बात की तफ्तीश की जाएगी कि क्या कोई उनकी कमाई और उनकी कंपनियों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और गैर कानूनी सम्पति बनाने के लिए कर रहा था?

31 जुलाई को दर्ज हुआ मामला

प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले दिनों पटना पुलिस से रिया और उनकी फैमिली के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर की कॉपी मांगी थी। इसकी स्टडी करने के बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चार्ज लगाने का फैसला लिया। इसके बाद 31 जुलाई को निदेशालय ने रिया, उनके फैमिली मेंबर्स और अन्य 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्टार्ट अप और मनी ट्रांसफर बने जांच की वजह

सुशांत के पिता का आरोप था कि सुशांत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए तीन खातों में ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि यह अकाउंट्स रिया, उसके भाई शोविक और उसकी मां के हैं। जांच में इस तरह की बात भी सामने आई है कि सुशांत और रिया ने एक साथ तीन स्टार्ट अप में इन्वेस्टमेंट किया था।

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री को लिखा था पत्र

इससे पहले भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई, ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों से विस्तृत जांच कराने की मांग की थी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सुशांत केस को मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से देखने की अपील की थी। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा था, "प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अपनी जांच मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से शुरू कर देनी चाहिए।"

रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन सामने आया

शुकवार को रिया चक्रवर्ती ने अपने खिलाफ पटना में दर्ज केस और जांच जो लेकर पहला रिएक्शन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कह रही रहीं, "मुझे भगवान और न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। मुझे यकीन है कि मुझे न्याय मिलेगा। यहां तक कि लोग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मेरे खिलाफ बहुत कुछ कह रहे हैं, फिर भी अपने वकील के सुझाव के अनुसार मैं चुप रहूंगी। क्योंकि मामला कोर्ट में है। सत्यमेव जयते। जीत सत्य की होगी।"

25 जुलाई को पटना में केस दर्ज हुआ

सुशांत के पिता केके सिंह ने 25 जुलाई को पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ उनके बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया। रिया, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और दो मैनेजर सौमिल चक्रवर्ती और श्रुति मोदी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनके खिलाफ धाराओं 341 और 342 (गलत तरीके से रोकना या बंधक बनाना), 380 (चोरी), 406 (भरोसा तोड़ना), 420 (धोखाधड़ी) और 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कराया गया है। सुशांत के परिवार ने रिया पर एक्टर के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया था।

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं:-

1. सुशांत सुसाइड केस:एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन, रोते हुए हाथ जोड़कर बोलीं- मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा, जीत सत्य की होगी

2. सुशांत सुसाइड केस:अभिनेता के सीए ने किया उनके पिता के आरोप का खंडन, बैंक डिटेल साझा कर बोले- सुशांत के खाते से रिया को कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं की गई

3.सुशांत सुसाइड केस में बड़ा अपडेट:बिहार पुलिस के चलते मुंबई पुलिस ने जांच रोकी, कोई नया स्टेटमेंट फिलहाल रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा

4.सुशांत राजपूत की मौत का मामला:सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की अर्जी खारिज की, कहा- पुलिस को अपना काम करने दें; सुशांत के परिवार के वकील ने कहा- मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही

5. 41 दिन बाद हुई FIR से सनसनी:सुशांत के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया को घेरा, कहा- मेरे बेटे को डर था कि रिया उसे दिशा सलियन सुसाइड केस में न फंसा दे

6. सुशांत सुसाइड केस:केस दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, मामले को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग को लेकर याचिका लगाई

7. सुशांत सुसाइड केस:सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- मुझे क्यों लगता है कि सुशांत की हत्या हुई है, इसके पक्ष में 24 पॉइंट गिनाए; एसआईटी जांच के लिए एनजीओ की बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिया चक्रवर्ती और उनकी फैमिली के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में केस दर्ज कराया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k2jTVi

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर बरसीं कंगना रनोट, लिखा- दुनिया के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री लोगों से सबूत मांग रहे हैं

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाल ही में दिए बयान को लेकर कंगना रनोट उन पर भड़क गई हैं। कंगना की ओर से ट्वीट करते हुए उनकी टीम ने कहा कि दुनिया का सबसे अच्छा सीएम जिसने मर्डर को दो मिनट में सुसाइड बता दिया था, अब वो लोगों से सबूत मांग रहा है। इससे पहले उद्धव ने मुंबई पुलिस का बचाव करते हुए कहा था कि वो अक्षम नहीं है।

इस मुद्दे को लेकर शनिवार सुबह कंगना की टीम ने तीन ट्वीट किए। पहले ट्वीट में लिखा, 'कंगना को चुप कराने के लिए की चीजें की जा रही हैं, मूवी माफिया और राजनीतिक माफिया ने इस मर्डर के लिए हाथ मिलाया, वे अंदाजा लगा रहे हैं कि कंगना किसी चीज से नहीं डरती है, यहां तक कि मौत से भी नहीं, इसलिए छोटी-मोटी चालें चलने की जरूरत नहीं है।'

मुंबई पुलिस पर उठाई उंगली

दूसरे ट्वीट में कंगना की टीम ने उद्धव के बयान वाली एक खबर को शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कह रहा है कि मुझ सबूत दो, तो अब ये जनता पर है कि वो उन्हें सबूत दें, लेकिन मुंबई पुलिस क्राइम साइट को सील तक नहीं कर सकी, और ना ही उसने वहां से बालों के रेशे या फिंगर प्रिंट्स जांच के लिए इकट्ठा किए, लेकिन मूवी माफियाओं के बेस्ट सीएम हमसे सबूत चाहते हैं।'

##

सीएम ने दो मिनट में सुसाइड घोषित कर दिया

तीसरे और आखिरी ट्वीट टीम ने लिखा, 'सुशांत के परिवार और दोस्त स्मिता ने पुष्टि की है कि वो इंडस्ट्री को छोड़ना चाहता था, यहां उसका दम घुटता था और वो डरा हुआ था, वो लगातार कहता रहता था कि वे लोग मुझे मार देंगे और दुनिया के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री ने उसकी हत्या को 2 मिनट में सुसाइड घोषित कर दिया, और मूवी माफिया से जुड़े गिद्धों ने मानसिक बीमारी का अभियान शुरू कर दिया।'

##

उद्धव ने कहा था- अगर सबूत हैं तो हमें दें

इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बयान ट्वीट करते हुए लिखा था 'मुंबई पुलिस अक्षम नहीं है। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो वे उसे हमारे पास ला सकते हैं और हम दोषियों से पूछताछ करेंगे और दोषियों को सजा देंगे। कृपया इस मामले का इस्तेमाल महाराष्ट्र और बिहार के बीच दरार डालने के लिए बहाने के रूप में ना करें: उद्धव ठाकरे।'

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, दुनिया का सबसे अच्छा सीएम जिसने मर्डर को दो मिनट में सुसाइड बता दिया था, वो अब लोगों से सबूत मांग रहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/318WLf7

पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की मौत की खबर सुनकर सुशांत को आने लगे थे एंजाइटी अटैक, कहा था-'अब ये लोग मुझे नहीं छोड़ेंगे'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक हफ्ते पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने 8 जून को बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 14 जून को जब सुशांत के सुसाइड की खबर सामने आई तो लोगों ने दोनों मामलों के बीच कोई ना कोई कनेक्शन होने की बात की। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इन खबरों को झुठला दिया और कहा कि दोनों मामलों में कोई कनेक्शन नहीं था लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि दिशा के सुसाइड की खबर का सुशांत पर गहरा असर पड़ा था। उनकी क्लोज फैमिली फ्रेंड स्मिता पारिख ने भी इस बात की पुष्टि एक इंटरव्यू में की है।

सुशांत को आने लगे थे एंजाइटी अटैक

रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में स्मिता ने कहा, दिशा की मौत की खबर सुनने के बाद सुशांत को एंजाइटी अटैक आने लगे थे। सुशांत की बहन मीतू ने मुझे बताया था कि दिशा की मौत से सुशांत शॉक में थे और टूट से गए थे। वह कहते रहते थे-'अब ये लोग मुझे नहीं छोड़ेंगे'।

नहीं उठा रहे थे बहन का फोन

स्मिता ने आगे कहा, '14 जून को सुशांत और उनकी बहन मीतू फैमिली टाइम एन्जॉय करने की प्लानिंग में थे। 13 जून की रात, मीतू ने सुशांत को कॉल किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, मैसेज किया लेकिन मैसेज का भी रिप्लाई नहीं आया जो कि उन्हें बहुत ही अजीब लगा था।

इसके बाद 14 जून की सुबह मीतू ने सिद्धार्थ पिठानी को कॉल किया जो कि सुशांत के अपार्टमेंट में ही रहते थे और पूछा कि सुशांत फोन या मैसेज का जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं जिसपर उन्हें जवाब मिला कि उन्होंने जूस मांगा था और उसे पीकर वापस बेडरूम में जाकर सो गए हैं।

इसके बाद सुशांत के सुसाइड की खबर आ गई थी क्योंकि सुशांत के दरवाजा नहीं खोलने पर मीतू को बुलाया गया था। दूसरी चाबी बनवाकर बेडरूम को खोला गया था तो सुशांत की बॉडी पंखे से लटकी हुई मिली थी।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Close family friend Smita Parikh revealed Sushant started getting anxiety attacks after Disha’s death.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BODuah

Tata's COVID-19 test kit to detect Omicron variant gets IMCR nod: All you need to know about 'OmiSure'

The Indian Council of Medical Research on Wednesday announced that it has approved a kit designed to detect the Omicron variant of coronavir...